भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह ने अपने ऊपर लगाए गए रेप के आरोप को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि उस महिला से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी।
महिला ने शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया था, इस पर सरदार सिंह ने कहा कि शादी की बात गलत है। वह महिला खुद ही शादी की बात ट्वीट करती थी। हमारी सगाई नहीं हुई है। वह केवल अच्छी दोस्त है।