(शैलेश कुमार पाण्डेय )
मोकामा।घूसखोर सरकारी कर्मियों के खिलाफ जारी अभियान के तहत विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने बख्तियारपुर प्रखंड की आंगनबाड़ी सुपरवाइजर को गिरफ्तार किया। आंगनबाड़ी सुपरवाइजर के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत पर विजिलेंस ब्यूरो ने ट्रैप टीम का गठन किया था। निगरानी ब्यूरो की ट्रैप में बख्तियारपुर प्रखंड की आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक मंजू जोशी को गिरफ्तार किया गया। मंजू जोशी को बीस हजार रुपए रिश्वत लेते विजिलेंस ने रंगे हाथ दबोचा। सूत्रों में अनुसार गिरफ्तार पर्यवेक्षिका आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका बहाली में आवेदिका के पति से बीस हजार रिश्वत मांग रही थी। पीड़ित ने निगरानी में शिकायत की। निगरानी विभाग ने मामले की जांच की। मामला सही पाए जाने पर विजिलेंस ने ट्रैप टीम का गठन कर मंजू को गिरफ्तार किया। ट्रैप टीम गिरफ्तार महिला आंगनबाड़ी सुपरवाइजर को अपने साथ लेते चली गई।
