Breaking
क्या अंडे का पीला हिस्सा खाने से शरीर में फैट बढ़ने लगता है? एक्सपर्ट से डिटेल में जानें समीक्षा में 21 उम्मीदवारों के नामांकन पाए गए सही, एक उम्मीदवार का नामांकन हुआ अस्वीकृत UP Board 10th,12th Result 2024 में लड़कियों ने मारी बाजी, जानें कितने लड़के हुए पास MRP से अधिक कीमत पर बेच रहे थे शराब, तीन दुकानों पर कार्रवाई मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया रोड शो, जाम में फंसे लोग खाई में गिरा बरातियों को लेकर जा रहा वाहन, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल मुरैना के रुअर गांव में कांग्रेस प्रत्याशी के छोटे भाई पर फायरिंग ग्वालियर में दो मैरिज गार्डन में लगी भीषण आग ,मची भगदड़, शादी समारोह के दौरान AC में हुआ ब्लास्ट... मानपुर रेंज में तेंदुए का शव मिला, शिकार की आशंका, जांच में शिकारियों के बिछाए 15 फंदे मिले चुनाव ड्यूटी से लौट रहे पुलिस जवानों की बस पलटी, 21 से ज्यादा जवान हुए घायल..

Breaking: एमपी पुलिस बहुत जल्द ही अत्याधुनिक राइफल से होंगी लैस, इधर क्राइम कंट्रोल के लिए इंदौर में खुलेंगे नए थाने

Whats App

भोपाल। मध्यप्रदेश की पुलिस अब बहुत जल्द ही अत्याधुनिक राइफल से लैस होगी। गृह विभाग द्वारा भारतीय ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से 400 घातक राइफल खरीदने पर विचार किया जा रहा है। इसी कड़ी में एसपी पुलिस जेवीपीसी और आल्सोट रायफल चलाएगी। होक फोर्स, एन्टी नक्सल ऑपरेशन यूनिट, एटीएस को इस तरह की राइफल मिलेंगी।

बताया जाता है कि दोनों ही राइफल हल्की और मजबूत के साथ-साथ तेज मारक क्षमता वाली है। राइफल खरीदी में लगभग 5 करोड़ का खर्च आने का अनुमान है।

हेमंत शर्मा, इंदौर। शहर में बढ़ते अपराध पर रोकथाम के लिए नए थाने बनाए जाने पर विचार किया जा रहा है। नए थाने बनाए जाने के बाद वर्तमान थाना क्षेत्रों की सीमा छोटी हो जाएगी। जानकारी के अनुसार इंदौर के 5 थानों के क्षेत्र की सीमा कम होगी इसी कड़ी में इंदौर शहर में थानों की संख्या बढ़ जाएगी। विभाग द्वारा जिन थाना क्षेत्रों में अधिक अपराध दर्ज हुए हैं उन क्षेत्रों में नए थाने खोले जाने का प्रस्ताव है।

Whats App

बता दें कि इंदौर शहर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली के अंतर्गत 36 थाने हैं। जिन थानों में एक साल में 15 सौ से अधिक अपराध दर्ज हुए हैं उन थाना क्षेत्रों में नया थाना खोला जाएगा। इसी कड़ी में शहर के बाणगंगा थाना, विजय नगर थाना, लसूड़िया थाना, खजराना थाना और भवरकुआं थाना के क्षेत्रों की सीमाओं को आधा कर नए थाने खोले जाएंगे। जानकारी इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने दी है।

इंटक का दो दिवसीय राष्ट्रीय महाअधिवेशन संपन्न, मजदूरों के अधिकारों पर हुई चर्चा, इधर प्रशासन ने साई बाबा ट्रेडर्स और जतिन एजेंसी पर लगाया जुर्माना

क्या अंडे का पीला हिस्सा खाने से शरीर में फैट बढ़ने लगता है? एक्सपर्ट से डिटेल में जानें     |     समीक्षा में 21 उम्मीदवारों के नामांकन पाए गए सही, एक उम्मीदवार का नामांकन हुआ अस्वीकृत     |     UP Board 10th,12th Result 2024 में लड़कियों ने मारी बाजी, जानें कितने लड़के हुए पास     |     MRP से अधिक कीमत पर बेच रहे थे शराब, तीन दुकानों पर कार्रवाई     |     मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया रोड शो, जाम में फंसे लोग     |     खाई में गिरा बरातियों को लेकर जा रहा वाहन, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल     |     मुरैना के रुअर गांव में कांग्रेस प्रत्याशी के छोटे भाई पर फायरिंग     |     ग्वालियर में दो मैरिज गार्डन में लगी भीषण आग ,मची भगदड़, शादी समारोह के दौरान AC में हुआ ब्लास्ट…     |     मानपुर रेंज में तेंदुए का शव मिला, शिकार की आशंका, जांच में शिकारियों के बिछाए 15 फंदे मिले     |     चुनाव ड्यूटी से लौट रहे पुलिस जवानों की बस पलटी, 21 से ज्यादा जवान हुए घायल..     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374