Local & National News in Hindi

राहत कैंप पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों से मिले राहुल गांधी, कहा- कुछ दिन तक वायनाड में ही रहूंगा

0 205

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में बाढ़ एवं भूस्खलन से हुई तबाही का जायजा लेने रविवार को केरल पहुंचे। वह कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल के साथ करीपुर हवाई अड्डे पहुंचे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि वह बारिश से प्रभावित पड़ोसी जिले मलप्पुरम के तीन विधानसभा क्षेत्रों का भी दौरा करेंगे जो वायनाड लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती हैं।

PunjabKesari

राहुल गांधी ने कहा कि इस यात्रा के दौरान वह वायनाड में राहत शिविरों का दौरा करेंगे और सरकारी अधिकारियों के साथ राहत कार्यों का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने ट्वीट किया कि अगले कुछ दिनों तक मैं अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में रहूंगा, जहां बाढ़ से तबाही मची है। मैं वायनाड में राहत शिविरों का दौरा करूंगा और जिला एवं राज्य अधिकारियों के साथ राहत कार्यों का निरीक्षण करूंगा।

वायनाड और मलप्पुरम जिले में बाढ़ तथा भूस्खलन से कई लोगों की मौत हुई है और अनेक लापता हैं। राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, वायनाड के जिला कलेक्टर और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बात कर चुके हैं। अप्रैल में यहां से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद राहुल का यह दूसरा वायनाड दौरा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.