Local & National News in Hindi

पहले के बाद अब दूसरे पति से भी श्वेता तिवारी खा रही हैं मार, पुलिस तक पहुंचा मामला!

0 42

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के बारे में ताे आप सभी जानते हैं। इन्हें एकता कपूर के सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ से दुनिया भर में अलग पहचान मिली।  श्वेता तिवारी ने साल 2001 में टीवी शो ‘कहीं किसी रोज’ से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने एकता कपूर का सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ में काम किया। इसके बाद श्वेता तिवारी जितने भी शोज में नजर आईं, इन्होंने दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बनाई।

बताते चलें कि इन दिनों श्वेता तिवारी अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्वेता तिवारी ने अपने पति अभिनव कोहली पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए हैं। श्वेता तिवारी ने अभिनव के खिलाफ समता नगर पुलिस स्टेशन, कांदिवली (E) में शिकायत दर्ज कराई, पुलिस स्टेशन में श्वेता और उनकी बेटी के जोर-जोर से रोने की खबरें भी हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, श्वेता और उनके पति अभिनव के बीच में बीते कई समय से अनबन चल रही है। दोनों के रिश्ते में सीरियस प्रॉब्लम है, हालांकि, दोनों ने पब्लिकली कभी भी इसे स्वीकार नहीं किया। अभिनव उनके साथ बदतमीजी भी करते हैं।

अब अभिनव ने पलक पर हाथ उठाया तो श्वेता पुलिस स्टेशन पहुंच गईं, श्वेता ने पुलिस को बताया कि अभिनव ज्यादातर शराब के नशे में रहते हैं। बता दें कि अभिनव को दोपहर 1 बजे के आसपास पुलिस स्टेशन में लाया गया और उसके बाद वे वहां करीब 4 घंटे तक मौजूद रहे। जब श्वेता से इस बारे में बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने इस पर कुछ ना कहने का फैसला किया। आखिर में श्वेता ने कानूनी तरीके से नहीं जाने का फैसला किया और मसले को घर पर ही सुलझाने का मन बनाया।

हालांकि, एशियन एज के मुताबिक, अभिनव के खिलाफ आईपीसी की धारा 354-A (सेक्सुअल हरेसमेंट), 323 (जानबूझ कर चोट पहुंचाना), 504 (जानबूझकर अपमान करना), 506 (आपराधिक धमकी), 509 के तहत केस रजिस्टर हुआ है। बता दें कि अभिनव से पहले श्वेता तिवारी के पहले पति राजा चौधरी पर भी घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए गए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !