बिलासपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स मुबारक पर भेजी चादर। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती रहमततुल्लाह अलैह के 810 वें उर्स मुबारक पाक पर अपने ओर से चादर भेजी। श्री अग्रवाल विगत 14 वर्षो से ख्वाजा साहब के दरबार पर अपनी अकीदत के साथ चादर भेजते आ रहे है। इस वर्ष भी श्री अग्रवाल ने अपनी ओर से अजमेर शरीफ ख्वाजा जी के दरबार में चादर पेश की। श्री अग्रवाल ने ख्वाजा जी से देश प्रदेश एवं बिलासपुर के लोगों की तरक्की एवं अमन चैन एवं खुशहाली की दुआ मांगी।
इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सैय्यद मकबूल अली, युसूफरजा बरकाती, हाजी जुबैर, हफीज भाई सिकंदर भाई, मो.जावेद, लाला भाभा, मुस्तफा मेमन, शाहिल भाभा, जक्की खान, जुबैर कादरी, परवेज भाई, जितेन्द्र अंचल, शिव पटेल, साहिल कश्यप, शकीर मेमन, आशीष, आयुष मेहता, बिलाल अहमद, रहीम खान सहित बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.