Local & National News in Hindi

छात्र ने दो लड़कियों को चौथे फ्लोर से नीचे फेंका, एक की मौत

29

पटना : बहादुरपुर थाना क्षेत्र के संदलपुर के शिवशक्ति नगर स्थित मुन्ना प्रसाद के मकान में रहने वाले किराएदार संतरा के थोक कारोबारी नंद लाल की दोनों बेटियों को एक सिरफिरे युवक ने चार मंजिला मकान की छत से गुरुवार की शाम नीचे फेंक दिया। इसमें छोटी पुत्री 12 वर्षीया शालू की मौके पर ही मौत हो गई। बड़ी पुत्री 14 वर्षीया सोनाली को लोग गंभीर हालत में इलाज के लिए पीएमसीएच ले गए। इससे आक्रोशित लोगों ने चाकू लेकर भाग रहे आरोपित विवेक कुमार विभाकर को पकड़ पीटने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को भीड़ के कब्जे से छुड़ाया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.