Local & National News in Hindi

कोरोना के बढ़ते केस पर लगी लगाम, , 24 घंटे में आए 67,597 नए मामले, 1188 की मौत

37

नेशनल डेस्क: देश में कोरोना  पर लगाम लगते दिखाई दे रही हैं। मंगलवार को स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे में COVID19 के 67,597 नए मामले आए, 1,80,456 रिकवरी हुईं और 1,188 लोगों की कोरोना से मौत हुई है. कोरोना के नए केसों की बात करें तो आज का नंबर कल के मुकाबले 19.4 फीसदी कम है।

जिन राज्यों में कोरोना का प्रकोप सबसे ज्यादा है उसमें केरल (22,524 नए केस), महाराष्ट्र (6,436), कर्नाटक (6,151), तमिलनाडु (5,104), मध्य प्रदेश (3,945) शामिल हैं।

 भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 13,46,534 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 74,29,08,121 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।  वहीं   देश में अबतक 170 करोड़ से ज्यादा कोरोना टीके लगाए जा चुके हैं।

पढ़िए कोरोना के आंकड़ों के बारे में

भारत में कोरोना के कुल मामले: 4,23,39,611
सक्रिय मामले: 9,94,891
कुल रिकवरी: 4,08,40,658
कुल मौतें: 5,04,062
कुल वैक्सीनेशन: 1,70,21,72,615

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.