Local & National News in Hindi

HD देवेगौड़ा ने लिखा PM मोदी को पत्र, कर्नाटक में बाढ़ से बिगड़े हालातों पर मांगी 5 हजार करोड़ की मदद

0 39

बेंगलुरु। कर्नाटक में दिन पर दिन भारी बारिश के चलते हालत खराब हो रही है। राज्य के कई इलाके आफत की बारिश से जूझ रहे हैं। इस वजह से पूरे राज्य की हालत खराब कर हो रही है। प्रदेश में बिगड़ रहे हालातों के मद्देनजर पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस के नेता एचडी देवेगौड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने 5 हजार करोड़ की अंतरिम राहत की मांग की है।

देवेगौड़ा ने पत्र में प्रदेश में बिगड़ रहे हालातों को देखते हुए इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की भी मांग की है। इसके साथ ही इससे निपटने के लिए केंद्र सरकार द्वारा अंतरिम राहत के तौर पर 5 हजार करोड़ रुपए दिए जाने मांग की है।

माना जा रहा है कि कर्नाटक में अब तक बाढ़ की वजह से 6 हजार करोड़ का नुकसान अनुमानित है। हाल ही में सत्ता संभालने वाले भाजपा के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने केंद्र सरकार से 3 हजार करोड़ की मदद मांगी है।

उन्होंने इसे बीते 45 सालों में राज्य पर आई सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा भी बताया है। येदियुरप्पा के मुताबिक ‘एनडीआरएफ, सेना, नौसेना और राज्य आपदा प्रबंधन की टीमें लगातार बचाव एवं राहत कार्यों में जुटी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !