गंगूबाई के बाद आलिया भट्ट की अगली फिल्म ‘डार्लिंग्स’ ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ शाहरुख खान भी नजर आएंगे। ‘डार्लिंग’ एक डार्क कॉमेडी फिल्म है और निर्माताओं को लगा कि फिल्म ओटीटी माध्यम से अपने लक्षित दर्शकों तक पहुंचने में सक्षम होगी। इसलिए वह कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के साथ बातचीत कर रहे थे। आखिरकार नेटफ्लिक्स को इसके एक्सक्लूसिव स्ट्रीमिंग राइट्स देने का फैसला किया गया है। फिल्म को 80 करोड़ रुपये में बेचा गया है।
फिल्म गर्मियों में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी और वर्तमान में इसके पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है। डार्लिंग्स मां-बेटी के रिश्ते के बारे में हैं। इस फिल्म में शेफाली शाह, आलिया की मां की भूमिका निभाती नजर आएंगी। जबकि विजय वर्मा और रोशन मैथ्यू भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। डार्लिंग्स का निर्देशन जसमीत के रीन ने किया है और संगीतकार विशाल भारद्वाज हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.