Local & National News in Hindi

मल्टी लेवल मार्केटिंग में निवेश कर लोगों से ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार

21

नई दिल्ली । निवेश की गई राशि पर मासिक आधार पर अधिक ब्याज दर का भुगतान करने का झांसा देकर लोगों से करोड़ों रुपये निवेश करवा ठगी करने के मामले में आर्थिक अपराध शाखा ने महिला आरोपित बेबी जैन को गिरफ्तार किया है। मामले में शामिल आरोपित मनीष सिंह को शाखा विगत दिसंबर में गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपित खासतौर रोहिणी इलाके में रहने वाली गृहिणी महिलाओं को शिकार बनाया था। उन्हें मल्टी लेवल मार्केटिंग यानी पोंजी योजनाओं में निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया था। लालच में कई गृहिणियों ने अपने आभूषण भी गिरवी रख दिया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.