Local & National News in Hindi

देश में 5 करोड़ से अधिक किशोरों को लगी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज़

31

देश में कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम तेजी से चलाया जा रहा है। कोरोना की तीसरी लहर भी कम होती दिखाई दे रही है। इस बीच, 15 से 18 आयु वर्ग के 5 करोड़ से अधिक युवाओं को अब तक कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा मनसुख मंडाविया ने दी है।

इसके साथ ही राज्यसभा में मनसुख मंडाविया ने बताया कि 15 से 18 वर्ष के आयु वर्ग में अब तक लगभग 67 प्रतिशत टीकाकरण किया जा चुका है। देश में टीकाकरण अभियान तेजी से लागू किया जा रहा है। भविष्य का निर्णय  विशेषज्ञ के आधार पर लिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.