Local & National News in Hindi

दिल्ली में आटो मैकेनिक की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

20

नई दिल्ली । दिल्ली के महेंद्र पार्क में आटो मैकेनिक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक युवक व किशोर को गिरफ्तार किया है। डीसीपी उषा रंगनानी ने बताया कि आरोपितों ने कबूला है कि फिल्मों में गैंगस्टरों से प्रभावित थे और उन्होंने अपराध् के लिए प्रेरित किया। एक आरोपित ने बताया कि उसका परिवार कर्ज में डूबा था और कर्ज उतारने के लिए ही लूट की योजना तैयार की थी।

दरअसल, उत्तर पश्चिमी दिल्ली के महेंद्र पार्क इलाके में एक ऑटो मैकेनिक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए थे। मृतक की पहचान देहरादून के मूल निवासी धर्मेंद्र वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने दावा किया कि आरोपी गैंगस्टरों की फिल्मों से प्रेरित थे और लोगों को लूटकर आसान पैसा कमाना चाहते थे, क्योंकि उनके परिवार कर्ज में डूबे हुए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.