Local & National News in Hindi

अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर में हुए हिमस्खलन में भारतीय सेना के सात जवान शहीद

32

अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर के ऊंचाई वाले इलाके में भारी हिमस्खलन हुआ था। इसकी चपेट में आए सेना के सात जवानों के शहीद होने की पुष्टि हो गई है। उनके शव हिमस्खलन स्थल से निकाले गए हैं। यह जानकारी भारतीय सेना ने दी है।

नई दिल्ली, एएनआइ। 6 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर के ऊंचाई वाले इलाके में भारी हिमस्खलन हुआ था। इसकी चपेट में आए सेना के सात जवानों के शहीद होने की पुष्टि हो गई है। उनके शव हिमस्खलन स्थल से निकाले गए हैं। यह जानकारी भारतीय सेना ने दी है।

बता दें कि कामेंग सेक्टर में हुए हिमस्खलन की सूचना सूचना मिलते ही सेना ने तलाशी और बचाव अभियान शुरू कर दिया था। बचाव कार्यो में दक्ष टीमों को बाहर से भी बुलाया गया था। सेना ने यह भी बताया कि पिछले कुछ दिनों से उपरोक्त इलाके में मौसम बहुत खराब बना हुआ था। भारी हिमपात हो रहा था। कामेंग क्षेत्र अरुणाचल प्रदेश का पश्चिमी इलाका है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.