साइंस-फाई वाली इस फिल्म में, युवा बज को क्रिस इवांस ने आवाज दी है, जो इससे पहले कैप्टन अमेरिका के रूप में लंबे समय तक समय डिज्नी के साथ थे। इसके अलावा पीटर सोहन ने बज़ के रोबोट साथी, सोक्स को आवाज़ दी।
डिज्नी और पिक्सर की ओरिजिनल साई-फाई एक्शन-एडवेंचर ‘लाइटईयर’ का ट्रेलर आज सुबह जारी किया गया। 17 जून 2022 को रिलीज होने वाली इस फिल्म की कहानी बज़ लाइटईयर की कहानी पर आधारित है, जिसका नायक खिलौने को प्रेरित करता है। दरअसल, वह साहसिक अंतरिक्ष यात्रा पर निकलता है और स्पेस रेंजर बन जाता है। डायरेक्टर आंगस मैकलेन कहते हैं कि बज की दुनिया कुछ ऐसी थी, जिसने मुझे हमेशा उत्साहित किया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.