Breaking
बंगाल में इंडिया गठबंधन में घमासान, लेफ्ट के मेनिफेस्टो में BJP-TMC पर हमला, जानें क्या है खास बीजेपी ने बंगाल में रामनवमी पर भड़काई हिंसा: ममता बनर्जी नीतीश कुमार क्यों मुस्लिमों से लगातार हो रहे मुखातिब, आखिर जेडीयू को क्या डर सता रहा? आदित्य श्रीवास्तव समेत UPSC में 7 छात्रों के चयन पर सिटी मॉन्टेसरी स्कूल ने मनाया जश्न, अभिभावकों को... अपनी अगली फिल्म में टीचर बनेंगे शाहरुख खान? सुहाना के रोल समेत 4 बड़े बदलाव हो गए! दुश्मन को चकमा देने में माहिर है निर्भय मिसाइल, अब बनेगी भारत की ताकत ‘मुझे हैरानी होती है जब पीएम ऐसा कहते हैं’, केरल में बोले राहुल गांधी अपराधी की तरह सोचते हैं केजरीवाल… मनोज तिवारी बोले- डासना जेल में किया जाए शिफ्ट कुरुक्षेत्र से अभय चौटाला, हिसार से सुनैना, अंबाला से गुरप्रीत सिंह, INLD ने हरियाणा में 3 उम्मीदवार... साथ में मुस्लिम लड़की, हाथ में बंधा कलावा… देखते ही युवक की कर दी पिटाई

‘नेटफ्लिक्स’ पर सबसे अधिक देखी गयी फिल्मों की लिस्ट में ‘हसीन दिलरूबा’ ने किया टॉप, जानिए ‘सूर्यवंशी’ की पोजिशन

Whats App

नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर 2021 में कई बेहतरीन फिल्में रिलीज हुईं। इनमें से कुछ सीधे ओटीटी पर आयीं तो कुछ सिनेमाघरों में रिलीज होने के चार हफ्तों बाद किसी ना किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ गयीं। दर्शकों ने भी इस साल ओटीटी पर फिल्मों का जमकर लुत्फ उठाया। 2022 के आने से पहले नेटफ्लिक्स ने इस साल सबसे अधिक देखी गयी फिल्मों की लिस्ट जारी की है, जो स्ट्रीमिंग आवर्स के आधार पर है। इसमें जुलाई से दिसम्बर तक आयी फिल्मों को शामिल किया गया है।

आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि इस अवधि में सबसे अधिक देखी फिल्मों में तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे की हसीन दिलरूबा है। पांच हफ्तों की अवधि में इस थ्रिलर फिल्म का कुल स्ट्रीमिंग टाइम 24.5 मिलियन आवर्स रहा। पहले हफ्ते में यह फिल्म 7.3 मिलियन आवर्स स्ट्रीम हुई। हसीन दिलरूबा का निर्देशन विनिल मैथ्यू ने किया। हसीन दिलरूबा सिनेमाघरों के बजाए सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आयी थी

Whats App

22.3 मिलियन आवर्स के साथ अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की रोहित शेट्टी निर्देशित दूसरे स्थान पर रही। यह फिल्म 5 नवम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और शानदार प्रदर्शन करते हुए फिल्म ने 195 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। चार हफ्तों बाद नेटफ्लिक्स पर आने के बाद भी फिल्म खूब देखी गयी। अगर सूर्यवंशी सीधे ओटीटी पर आती तो सम्भवत: सबसे अधिक देखी जाने वाली फिल्म बन सकती थी।

सबसे अधिक देखी गयी फिल्मों में तीसरे स्थान पर मिमी है। इस फिल्म में कृति सेनन और पंकज त्रिपाठी ने मुख्य भूमिकाएं निभायीं। फिल्म में कृति सेनन के अभिनय को खूब तारीफें मिलीं। मिमी 21.81 मिलियन आवर्स स्ट्रीम की गयी। चौथे स्थान पर कार्तिक आर्यन की धमाका रही, जिसे 11.37 मिलिनय आवर्स स्ट्रीम किया गया। इस थ्रिलर फिल्म में कार्तिक के अभिनय की जमकर तारीफ हुई। पांचवें स्थान पर आश्चर्यजनक रूप से मीनाक्षी सुंदरेश्वर रही, जिसमें सान्या मल्होत्रा और अभिमन्यु दसानी ने मुख्य भूमिकाएं निभायीं। यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म 9.13 मिलियन आवर्स स्ट्रीम की गयी।

बंगाल में इंडिया गठबंधन में घमासान, लेफ्ट के मेनिफेस्टो में BJP-TMC पर हमला, जानें क्या है खास     |     बीजेपी ने बंगाल में रामनवमी पर भड़काई हिंसा: ममता बनर्जी     |     नीतीश कुमार क्यों मुस्लिमों से लगातार हो रहे मुखातिब, आखिर जेडीयू को क्या डर सता रहा?     |     आदित्य श्रीवास्तव समेत UPSC में 7 छात्रों के चयन पर सिटी मॉन्टेसरी स्कूल ने मनाया जश्न, अभिभावकों को भी किया सम्मानित     |     अपनी अगली फिल्म में टीचर बनेंगे शाहरुख खान? सुहाना के रोल समेत 4 बड़े बदलाव हो गए!     |     दुश्मन को चकमा देने में माहिर है निर्भय मिसाइल, अब बनेगी भारत की ताकत     |     ‘मुझे हैरानी होती है जब पीएम ऐसा कहते हैं’, केरल में बोले राहुल गांधी     |     अपराधी की तरह सोचते हैं केजरीवाल… मनोज तिवारी बोले- डासना जेल में किया जाए शिफ्ट     |     कुरुक्षेत्र से अभय चौटाला, हिसार से सुनैना, अंबाला से गुरप्रीत सिंह, INLD ने हरियाणा में 3 उम्मीदवार उतारे     |     साथ में मुस्लिम लड़की, हाथ में बंधा कलावा… देखते ही युवक की कर दी पिटाई     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374