Local & National News in Hindi

हरियाणा में अमित शाह ने फूंका चुनावी बिगुल

0 171

जींदः हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आस्था रैली करके बिगुल फूंक दिया है। इस रैली में खास तौर पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रधान एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत करके हरियाणा सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। शाह ने अपने संबोधन में विशेष तौर पर कहा कि मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री रहते हुए हरियाणा की जनता को दिखाया कि भ्रष्टाचार मुक्त शासन कैसे किया जाता है। उन्होनें जनता से आग्रह किया कि इस बार उन्हें सिर्फ जीत की संख्या नहीं चाहिए बल्कि उन्हें 70 का आंकड़ा पार करना है। उन्होनें खास तौर पर मोदी सरकार की उपलब्धियों में धारा 370 और 35 ए का हटाया जाना और तीन तलाक को समाप्त करना गिनवाया। इसी के साथ इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केशव प्रसाद मोर्य भी मंच पर मौजूद रहे।

गौरतलब है कि अक्टूबर माह में हरियाणा की भाजपा सरकार कार्यकाल पूर्ण होने जा रहा है। जिसके लिए राजनीतिक पार्टियों ने सियासी गतिविधियां बढ़ा दी हैं और इसी के मद्देनजर इस रैली को भी देखा जा रहा है। ऐसे में अब आने वाले दिनों में हरियाणा में राजनीतिक गतिविधियां और भी तेज हो सकती हैं। साल के अंत में हरियाणा, महाराष्ट्र सहित अन्य कई राज्यों में विधानसबा चुनाव होने की संभावना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !