Breaking
भोरे में हुई इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन बैठक. यूपी बिहार सहित तीन जिला के पदाधिकारी रहे मौजूद. मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की मप्र हाई कोर्ट ने तथ्य छिपाकर याचिका दायर करने पर लगाया 10 हजार जुर्माना, दी सख्त हिदायत श्रम न्यायालय के आदेशानुसार शेष राशि का भुगतान ब्याज सहित करें, हाई कोर्ट ने दी 45 दिन की मोहलत पांच महीने में 21 लाख रुपये बढ़ी शिवराज स‍िंंह चौहान की संपत्ति इंदौर से चार रूट पर चलाई चार समर स्पेशल ट्रेन, फिर भी लंबी वेटिंग पद्मश्री जोधइया बाई बैगा नहीं डाल सकीं वोट, उमरिया में उनके घर पर भी नहीं पहुंचा मतदान दल राहुल गांधी 21 अप्रैल को सतना में करेंगे प्रचार, आसपास की दूसरी सीटों को भी साधने को कोशिश मादा चीता वीरा को मुरैना से रेस्क्यू कर वापस लाया गया कूनो नेशनल पार्क

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 27553 नए मामले, देश में ओमिक्रोन वैरिएंट के अब तक 1525 केस

Whats App

नई दिल्ली। Omicron Updates: देश में ओमिक्रोन ने अब रफ्तार पकड़ ली है। ओमिक्रोन के मामलों में तेजी से कोरोना के नए केस भी तेजी से बढ़ने लगे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक रविवार को देश में ओमिक्रोन वैरिएंट के मामलों की संख्या बढ़कर 1,525 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक 23 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में ओमिक्रोन के नए मामलों को दर्ज किया गया है। मंत्रालय ने बताया कि ओमिक्रोन से संक्रमित हुए 560 लोग या तो स्वस्थ हो गए हैं, या देश से चले गए हैं। ओमिक्रोन के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र और दिल्ली में सामने आए हैं।

जानिए किस राज्य में कितने ओमिक्रोन के मामले?

Whats App

ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र और दिल्ली में हैं। महाराष्ट्र में ओमिक्रोन वैरिएंट के मामले 460 हैं। जबकि दिल्ली में 351, गुजरात में 136, तमिलनाडु में 117, केरल में 109, राजस्थान में 69, तेलंगाना में 67, हरियाणा में 63, कर्नाटक में 64, आंध्र प्रदेश में 17, पश्चिम बंगाल में 20, ओडिशा में 14, मध्य प्रदेश में 9, उत्तर प्रदेश में 8, उत्तराखंड में 8, चंडीगढ़ में 3, जम्मू कश्मीर में 3, अंडमान और निकोबार में 2, गोवा में 1, हिमाचल प्रदेश में 1, लद्दाख में 1, मणिपुर में 1 और पंजाब में 1 ओमिक्रॉन के मामले हैं।

कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 27,553 हजार के पार

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत में रविवार को कोरोना के 27,553 नए मामले सामने आए तथा 284 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या और बढ़ गई। पिछले 24 घंटे के दौरान 9249 मरीजों को डिसचार्ज किया गया। देश में इस समय सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1,22,801 हो गई है।

केंद्र ने राज्यों से कहा- स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाएं

कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर पर दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में केंद्र ने राज्यों को सलाह दी है कि वे स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ अस्थाई अस्पतालों की संख्या को बढ़ाएं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को होम आइसोलेशन में मरीजों की निगरानी के लिए विशेष टीमों का गठन करने का भी सुझाव दिया है।

मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान     |     नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की     |     मप्र हाई कोर्ट ने तथ्य छिपाकर याचिका दायर करने पर लगाया 10 हजार जुर्माना, दी सख्त हिदायत     |     श्रम न्यायालय के आदेशानुसार शेष राशि का भुगतान ब्याज सहित करें, हाई कोर्ट ने दी 45 दिन की मोहलत     |     पांच महीने में 21 लाख रुपये बढ़ी शिवराज स‍िंंह चौहान की संपत्ति     |     इंदौर से चार रूट पर चलाई चार समर स्पेशल ट्रेन, फिर भी लंबी वेटिंग     |     पद्मश्री जोधइया बाई बैगा नहीं डाल सकीं वोट, उमरिया में उनके घर पर भी नहीं पहुंचा मतदान दल     |     राहुल गांधी 21 अप्रैल को सतना में करेंगे प्रचार, आसपास की दूसरी सीटों को भी साधने को कोशिश     |     मादा चीता वीरा को मुरैना से रेस्क्यू कर वापस लाया गया कूनो नेशनल पार्क     |     भोरे में हुई इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन बैठक. यूपी बिहार सहित तीन जिला के पदाधिकारी रहे मौजूद.     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374