Local & National News in Hindi

हिंसा के खिलाफ कानून की रक्षा और शांति की बहाली हांगकांग वासियों की इच्छा है

0 46

हाल में हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र में चल रही हिंसक कार्रवाई से हांगकांग के आर्थिक और सामाजिक विकास पर बुरा असर पड़ा है। 17 अगस्त को हांगकांग के मुख्य अख़बारों और विभिन्न जगतों के लोगों ने क्रमशः हिंसा के खिलाफ कानून की रक्षा करने और शांति बहाल करने की इच्छा जताई और विभिन्न जगतों से “एक देश दो व्यवस्थाओं” की नीति की रक्षा करने की अपील की, ताकि हांगकांग जल्द ही विकास के सही रास्ते पर वापस लौट सके।

हांगकांग के अख़बार वेन वी पो ने टिप्पणी जारी कर कहा कि अवैध हिंसक कार्रवाई बिगड़ने से पूरे हांगकांग को नुकसान पहुंचा। हांगकांग वासियों में हिंसा के खिलाफ कानून की रक्षा करने की इच्छा मजबूत हो रही है। हिंसा का विरोध करने में विभिन्न जगतों को एकजुट होना चाहिए।अख़बार हांगकांग वाणिज्यिक दैनिक ने टिप्पणी जारी कर कहा कि हिंसक कार्रवाई हांगकांग के आर्थिक और सामाजिक विकास पर बुरा असर पड़ा है। हिंसा का विरोध और कानून की बहाली हांगकांग में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए जरूरी है।

ह्वॉर्फ (होल्डिंग्स) लिमिटेड के मुख्य सलाहकार पीटर वू ने 16 अगस्त को कंपनी के कर्मचारियों को मेल किया और हिंसा का विरोध करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हिंसा से लोगों में तहलका मच गया। चुप रहने से ज्यादा हिंसा पैदा होगी। हमें हिंसा का विरोध करना चाहिए। हिंसा के खिलाफ कानून की रक्षा करने की भी जरूरत है।

(साभार—चाइना रेचडियो इंटरनेशनल ,पेइचिंग)

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !