Local & National News in Hindi

खतरे के निशान के करीब यमुना, लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील

0 47

हरियाणा में स्थित हथिनी कुंड बैराज (ताजेवाला) से रविवार शाम छह बजे 8,28,072 क्यूसेक पानी यमुना नदी में छोड़ने से दिल्ली और नोएडा में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। गौतमबुद्ध नगर के जिला अधिकारी बी.एन. सिंह ने यमुना के किनारे रहने वालों को सभी जरूरी सामान लेकर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन के प्रवक्ता राकेश चौहान ने आईएएनएस को बताया कि पानी के मंगलवार की रात तक नई दिल्ली में ओखला बैराज पर पहुंचने की संभावना है। उन्होंने कहा कि जिला अधिकारी ने बाढ़ एवं सिंचाई विभाग समेत अन्य संबंधित सरकारी एजेंसियों को सतर्क रहने, पानी की स्थिति पर नजर बनाए रखने और आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए रविवार की सुबह से ही यमुना किनारे के डूब प्रभावित इलाकों में मुनादी करवा के लोगों को जल्द से जल्द खाली करवाने का आदेश दिया गया है। इनमें सोनिया विहार, गीता कॉलोनी, मयूर विहार, डीएनडी, यमुना बाजार, कश्मीरी गेट, वजीराबाद, लोहे का पुल, आईटीओ, ओखला, जामिया और जैतपुर के आसपास के इलाके शामिल हैं। सोमवार को लोगों को टेंटों में शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसके लिए यमुना किनारे ही सुरक्षित स्थानों पर टेंट लगाए गए हैं। अभी करीब 1100 टेंट लगाए गए हैं और करीब 5 हजार लोगों की शिफ्टिंग और खाने-पीने का इंतजाम प्रशासन की तरफ से किया गया है। जरूरत पड़ने पर इसे और बढ़ाया जा सकता है। इन जगहों पर पीने के पानी के लिए टैंकर और मोबाइल टॉइलट्स का भी इंतजाम किया जा रहा है। साथ ही डॉक्टरों की टीमें भी सभी जगह तैनात की जा रही है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !