Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
सद्गुरु के साथ विशेष सत्संग… ईशा योग केंद्र में आज शाम 7 बजे से गुरु पूर्णिमा का भव्य उत्सव जम्मू-कश्मीर: पुंछ में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, भारी तादाद में हथियार बरामद पूरे विश्व को भारत ही दे सकता है ज्ञान और शिक्षा… गुरु पूर्णिमा पर बोले स्वामी राम देव गाजीपुर के महाहर धाम का त्रेतायुग से नाता, यहां विराजमान 13 मुखी शिवलिंग; सावन में कांवड़िया चढ़ाते ... जनता ने चाहा तो मैदान में फिर उतरूंगा… महुआ मेडिकल कॉलेज विजिट के दौरान बोले तेज प्रताप यादव हिंदी हमारी मां, मराठी हमारी मौसी… नए नारे के साथ मुंबई में उतरी BJP पटना में फिर मर्डर, इस बार बालू कारोबारी को बदमाशों ने मारी गोली; बाग में टहलते समय किया शूट नीले ड्रम का ‘शुद्धीकरण’, कांवड़िया बोला- मुस्कान ने बदनाम कर दिया था, गंगा जल से होगा शुद्ध दिल्ली के जय हिंद कॉलोनी की घटना पर बिफरीं ममता, लगाया बंगालियों के साथ भेदभाव करने का आरोप गुरु पूर्णिमा के दिन ‘गुरु’ की हत्या, छात्र ने प्रिंसिपल को चाकू से गोदा; किस बात से था नाराज?

दिल्ली: यमुना खतरे के निशान के पार- 10 हजार लोगों को निकाला सुरक्षित, हेल्पलाइन नंबर जारी

0 38

नई दिल्लीः हरियाणा के हथिनीकुण्ड बैराज से एक ही दिन में आठ लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। वहीं दिल्ली सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। दिल्ली सरकार ने नदी के आसपास रह रहे लोगों को सरकारी टेंटों में आने का आग्रह किया है। वहीं मथुरा-वृन्दावन में यमुना नदी में बाढ़ आने का खतरा पैदा हो गया, जिसके चलते जिले के 175 गांव खतरे की जद में हैं

यमुना किनारे की सभी बाढ़ चैकियों को भी सक्रिय कर दिया गया है। यहां तैनात कर्मचारी यमुना पर नजर रखे हुए हैं। राहत कार्य में लगे लोगों ने करीब 10 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़ने के चलते यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। मंगलवार सुबह जलस्तर 205.90 मीटर पर पहुंच गया जो खतरे के निशान से 0.61 मीटर ज्यादा है। इससे पहले सोमवार रात नौ बजे तक जलस्तर 205.54 मीटर रेकॉर्ड किया गया था, जबकि खतरे का निशान 205.33 मीटर है। आज शाम 4 से 6 बजे के बीच यमुना का जल स्तर 206.20 मीटर तक पहुंच सकता है।

हेल्पलाइन नंबर जारी 
दिल्ली सरकार ने स्थिति से निपटने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए हैं। सरकार ने कहा कि आने वाले दो दिन काफी गंभीर हैं। किसी तरह की मदद के लिए 011-22421656 और 011- 21210849 पर कॉल की जा सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.