New Year
Breaking
अमित शाह शाह के दौरे से बदला छिंदवाड़ा का सियासी रंग, नकुल नाथ हुए भगवामय कंगाल पाकिस्तान में नया संकट, पायलट देश छोड़कर भाग रहे  400 साल बाद सिंधी समाज ने छोड़ा गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ मुख्यमंत्री बघेल ने ‘कका जिन्दा हे‘ छत्तीसगढ़ी गीत आडियो का किया विमोचन नवरात्र में माता वैष्‍णो देवी के दर पहुंचे 3 लाख से जयादा श्रद्धालु महाराज चार्ल्स तृतीय जर्मन संसद को संबोधित करने वाले पहले राष्ट्र प्रमुख  भाजपा की 10 प्रतिशत वोट बैंक पर नजर, नीतीश कुमार के वोट बैंक में लगा रही सेंध गोवा में डच महिला से रिसॉर्ट में छेड़छाड़, विरोध करने पर घोंपा चाकू घातक साबित होगी ये टीम पिछले सीजन से भी ज्यादा पीसीसी चीफ से चिकित्सकों की वार्ता समाप्त, डॉक्टर्स बोले आंदोलन जारी रहेगा

आज भारत में एक निर्णायक सरकार है : राष्ट्रपति मुर्मू

Whats App

नई दिल्ली| मंगलवार से संसद का बजट सत्र शुरू हो गया है, जिसकी शुरूआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से हुई। राष्ट्रपति ने संसद के सेंट्रल हाल में दोनों सदनों के सांसदों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर आतंकवाद पर कठोर प्रहार तक, एलएसी से एलओसी तक हर दुस्साहस का कड़े जवाब तक, धारा 370 को हटाने से लेकर तीन तलाक तक, मेरी सरकार की पहचान एक निर्णायक सरकार की रही है। राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा 2047 तक हमें एक ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना है, जो अतीत के गौरव से जुड़ा हो और जिसमें आधुनिकता के सभी स्वर्णिम अध्याय हों। हमें एक ऐसे भारत का निर्माण करना है जो ‘आत्मनिर्भर’ हो और अपने मानवीय कर्तव्यों को पूरा करने में सक्षम हो।

राष्ट्रपति ने कहा कि जो भारत कभी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दूसरों पर निर्भर था, वही आज दुनिया की समस्याओं के समाधान का माध्यम बना है। जिन सुविधाओं के लिए देश की एक बड़ी आबादी ने दशकों तक इंतजार किया, वे इन 9 वर्षों में उसे मिली है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने आगे कहा कि बीते वर्षों में भ्रष्टाचार मुक्त इकोसिस्टम बनाने की दिशा में बेनामी संपत्ति अधिनियम को नोटिफाई किया गया। आर्थिक अपराध कर फरार हुए अपराधियों की संपत्ति जब्त करने के लिए अधिनियम पारित किया गया। सरकारी कामों में पक्षपात और भ्रष्टाचार के चलन को भी खत्म करने के लिए प्रभावी सिस्टम बनाया गया है।

द्रौपदी मुर्मू ने ये भी कहा कि नॉर्थ ईस्ट और हमारे सीमावर्ती क्षेत्र, विकास की एक नई गति का अनुभव कर रहे हैं। नार्थ ईस्ट और जम्मू कश्मीर में तो दुर्गम परिस्थितियों के साथ-साथ अशांति और आतंकवाद भी विकास के सामने बहुत बड़ी चुनौती थी। सरकार ने स्थाई शांति के लिए अनेक सफल कदम उठाए हैं। पिछले कुछ दशकों से राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बहुत बड़ा खतरा बन चुकी वामपंथी हिंसा भी अब कुछ जिलों तक ही सीमित रह गई है।

राष्ट्रपति ने कहा कि सीमावर्ती गांवों तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाने के लिए मेरी सरकार ने वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम पर काम शुरू किया है। राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से भी सीमावर्ती क्षेत्रों में अभूतपूर्व इंफ्रास्ट्रक्चर बीते सालों में तैयार किया गया है। इससे भी इन क्षेत्रों में विकास को गति मिल रही है।

अमित शाह शाह के दौरे से बदला छिंदवाड़ा का सियासी रंग, नकुल नाथ हुए भगवामय     |     कंगाल पाकिस्तान में नया संकट, पायलट देश छोड़कर भाग रहे      |     400 साल बाद सिंधी समाज ने छोड़ा गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ     |     मुख्यमंत्री बघेल ने ‘कका जिन्दा हे‘ छत्तीसगढ़ी गीत आडियो का किया विमोचन     |     नवरात्र में माता वैष्‍णो देवी के दर पहुंचे 3 लाख से जयादा श्रद्धालु     |     महाराज चार्ल्स तृतीय जर्मन संसद को संबोधित करने वाले पहले राष्ट्र प्रमुख      |     भाजपा की 10 प्रतिशत वोट बैंक पर नजर, नीतीश कुमार के वोट बैंक में लगा रही सेंध     |     गोवा में डच महिला से रिसॉर्ट में छेड़छाड़, विरोध करने पर घोंपा चाकू     |     घातक साबित होगी ये टीम पिछले सीजन से भी ज्यादा     |     पीसीसी चीफ से चिकित्सकों की वार्ता समाप्त, डॉक्टर्स बोले आंदोलन जारी रहेगा     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374