Breaking
छतरपुर में लोकायुक्त टीम ने सहकारिता निरीक्षक को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा... कमलनाथ के घर छापेमारी पर भड़के जीतू पटवारी, बोले- इस कायराना हरकत के लिए मोहन सरकार को जनता सबक सिखा... इंदौर कलेक्ट्रेट में लोकायुक्त ने की कार्रवाई, रिश्वत लेते हुए दो कर्मचारियों को किया गिरफ्तार... इंदौर में नि:शुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन, बिना दवाई के कैसे रहें स्वस्थ, जानिए क्या है कॉस्मिक ह... इंदौर में 21 किलो गांजे के साथ 3 गिरफ्तार, वाहन चेकिंग के दौरान एक्टिवा से किया बरामद प्यार में धोखा मिला तो BA.LLB की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, ब्यायफ्रेंड के सामने ग्वालियर किले से क... युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की बढ़ी मुश्किलें, आचार संहिता के उल्लंघन में FIR राजा-महाराजा आज भरेंगे नामाकंन, लाव लश्कर के साथ जाएंगे सिंधिया, दिग्विजय सिंह ने दिखाई सादगी चैत्र नवरात्रि में घर घर बह रही भक्ति की बयार, 18 भुजाओं वाली महाकाली की प्रतिमा के करें दर्शन भाजपा प्रत्याशी सिंधिया आज जमा करेंगे नामांकन पत्र, टेकरी सरकार मंदिर में हनुमान का लिया आशीर्वाद

शराब नीति के खिलाफ भाजपा का दिल्ली में प्रदर्शन, आइटीओ के पास 5 किलोमीटर लंबा जाम; यूपी गेट पर भी वाहनों की लंबी कतार

Whats App

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी सरकार की नई शराब नीति के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में मोर्चा खोल दिया है। इस कड़ी में शराब के नए खुल रहे ठेकों के विरोध में सोमवार सुबह से दिल्ली में जारी भाजपा के प्रदर्शन के चलते कई जगहों पर भीषण जाम लग गया है। चक्का जाम के तहत सुबह नौ बजे से ही भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर गए। इसके चलते दिल्ली में 15 जगहों पर जाम लग गया है। इससे वाहन चालकों को बहुत दिक्कत आ रही है। आइटीओ चौराहे पर प्रदर्शन और चक्का जाम के कारण विकास मार्ग पर मध्य दिल्ली की ओर आने वाली लेन पर तकरीबन 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन का असर दिल्ली-यूपी सीमा पर भी नजर आने लगा है। गाजियाबाद में यूपी गेट पर भी जाम के चलते वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

वहीं, सोमवार सुबह चौधरी ब्रह्म प्रकाश चौक पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम किया, इस दौरान परेशान लोग बसों के ऊपर चढ़ गए। उधर, दिल्ली मे शराब की दुकानों को बंद करने की मांग को लेकर भाजपा द्वारा चक्का जाम के कारण एनएच-9 के अक्षरधाम के पास वाहनों की लंबी कतार  लग गई और इसके चलते नोएडा-दिल्ली रोड पर भी भीषण जाम लग गया।

Whats App

प्रदर्शनकारी भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई जगह सड़कों पर खड़ी बसों के टायरों के हवा निकाल दी। इसके कारण भी कई जगहों पर जाम लग गया।

साउथ एक्सटेंशन इलाके में दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के कारण रिंग रोड पर जाम गया।

सिग्नेचर ब्रिज पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से उत्तर पूर्वी दिल्ली जिले की तरफ से चक्का जाम किया गया है। इसकी वजह से वजीराबाद रोड भी जाम लग गा है।

जाम वाले इलाके

  • आइटीओ
  • आजादपुर चौक
  • कश्मीरी गेट बस अड्डा
  • विकास मार्ग
  • वैलकम चौक
  • करोल बाग
  • मधुबन चौक
  • पीरागढ़ी चौक
  • राजा गार्डन चौक
  • द्वारका मोड़
  • दयाराम चौकञ
  • आली गांव
  • सिग्नेचर ब्रिज
  • साउथ एक्सटेंशन मार्केट

बता दें कि इन सभी स्थानों से बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं, ऐसे में पीक आवर होने के चलते जाम लग गया।  इसके साथ ही सुबह नौ बजे से 11 बजे तक का समय व्यस्ततम समय है। ऐसे में यातायात जाम लगने की पूरी संभावना पहले से ही जताई जा रही थी और हुआ भी ऐसी ही।

पीक आवर दौरान ड्यूटी पर जाने वाले अधिकतर लोग गुजरने हैं, जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। पूर्व में ही इन जगहों से होकर गुजरने वाले वाहन चालकों और यात्रियों को सलाह दी गई है कि इन स्थानों से बचकर निकलें या चक्का जाम खत्म होने के बाद ही इन इलाकों से होकर गुजरें।

वहीं, भारतीय जनता पार्टी के चक्का जाम को लेकर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा वाले नई आबकारी नीति से बौखलाए हुए हैं क्योंकि अरविंद केजरीवाल जी ने दिल्ली में 3500 करोड़ रुपये की कर चोरी रोक दी है। यह पैसा अब जनता के काम के लिए सरकार को मिल रहा है। पहले यह पैसा बीजेपी नेताओं और शराब माफिया की जेब में जाता था।

छतरपुर में लोकायुक्त टीम ने सहकारिता निरीक्षक को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा…     |     कमलनाथ के घर छापेमारी पर भड़के जीतू पटवारी, बोले- इस कायराना हरकत के लिए मोहन सरकार को जनता सबक सिखाएगी     |     इंदौर कलेक्ट्रेट में लोकायुक्त ने की कार्रवाई, रिश्वत लेते हुए दो कर्मचारियों को किया गिरफ्तार…     |     इंदौर में नि:शुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन, बिना दवाई के कैसे रहें स्वस्थ, जानिए क्या है कॉस्मिक हीलिंग?     |     इंदौर में 21 किलो गांजे के साथ 3 गिरफ्तार, वाहन चेकिंग के दौरान एक्टिवा से किया बरामद     |     प्यार में धोखा मिला तो BA.LLB की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, ब्यायफ्रेंड के सामने ग्वालियर किले से कूदकर दी जान     |     युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की बढ़ी मुश्किलें, आचार संहिता के उल्लंघन में FIR     |     राजा-महाराजा आज भरेंगे नामाकंन, लाव लश्कर के साथ जाएंगे सिंधिया, दिग्विजय सिंह ने दिखाई सादगी     |     चैत्र नवरात्रि में घर घर बह रही भक्ति की बयार, 18 भुजाओं वाली महाकाली की प्रतिमा के करें दर्शन     |     भाजपा प्रत्याशी सिंधिया आज जमा करेंगे नामांकन पत्र, टेकरी सरकार मंदिर में हनुमान का लिया आशीर्वाद     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374