बलिया: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव बेहद करीब है। प्रदेश में चल रही सभी पार्टियों की रैलियां चुनावी तैयारियों को बयां कर रही है। इन्हीं रैलियों से नेताओं का एक दूसरे पर हमला बोलने का सिलसिला चरम पर है। इसी क्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बलिया में जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि इन चुनावी हिंदुओ से सावधान रहना। सबसे बड़ा परिवर्तन ये आया कि सपा का प्रचार करने वाले और गुंडे लाल टोपी लगाकर जालीदार टोपी जेब मे रखने लगे हैं।
जनता को संबोधित करने के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कल अखिलेश जी परशुराम की प्रतिमा लगाकर पूजा कर रहे थे। जो राम का नही हुआ वो परशुराम का क्या होगा। मंच से अखिलेश से सवाल पूछा कि 2014 के पहले कब राम लला की जन्मभूमि , बाबा विश्नाथ की धरती और कृष्णभूमि पर गए थे। जब जनता 2014 में जागी औए सूपड़ा साफ कर दिया तब आपको मंदिर और भगवान के दरबार याद आने लगे।
उन्होंने कहा कि पटेल का अपमान करने वाले एवं जिन्ना का नाम क्यों लेते हैं। पिछड़ा वर्ग के सबसे बड़े नेता है तो राम जन्मभूमि के लिए अपनी कुर्सी बलिदान करने वाले कल्याण सिंह के अंतिम साँसों के बाद श्रद्धांजलि देने क्यों नही गए। अखिलेश कटघरे में है। इस बार 47 का आंकड़ा पर नही कर पाएंगे । सपा अब इतिहास के पन्नो में दर्ज होगी।