Local & National News in Hindi

शादी के 2 महीने बाद नुसरत जहां की रोमांटिक तस्वीरें हुई Viral, निखिल ने इस तरह किया था प्रपोज

0 51

बंगाली एक्ट्रेस और तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां लोकसभा चुनाव जीतने के बाद से ही खबरों में बनी हुई है। वह सोशल मीडिया पर ​कुछ भी शेयर करती हैं वह वायरल हो ही जाता है।  कुछ दिन पहले उन्होंने हनीमून की तस्वीरें शेयर की थीं, जो लोगों को काफी पसंद आई। अब उनकी संगीत सेरेमनी की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है।

दरअसल शादी के 2 महीने बाद नुसरत के अपनी संगीत सेरेमनी की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इन तस्वीरों में नुसरत जहां पिंक और रेड कलर का लहंगा पहनी दिखाई दे रही हैं तो वहीं निखिल ब्लू कलर का कोट, स्कर्ट और पैंट पहने हुए हैं।

संगीत सेरेमनी के दौरान निखिल ने घुटनों पर बैठकर अपनी पत्नी को प्रपोज किया था नुसरत ने इन खूबसूरत पलों को याद करते हुए एक पोस्ट भी लिखा है। किसी तस्वीर में वह शर्माती तो किसी में डांस करती दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने शादी से पहले अपनी हल्दी फंक्शन की तस्वीरें भी शेयर की थीं जिनमें वह इमोशनल दिखाई दी थी।

बता दें कि नुसरत जहां ने इस साल हुए लोकसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ा था। बंगाल की बशीरहाट सीट से चुनाव लड़ने वाली नुसरत जहां ने करीब 3.5 लाख वोटों से जीत दर्ज की थी। 19 जून को उन्होंने कोलकाता के बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी की थी, जिसके बाद से ही वह चर्चा में बनी हुई हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.