Local & National News in Hindi

Mission moon: चंद्रयान-2 ने किया कमाल, 2650 किमी. ऊंचाई से ली चांद की पहली तस्वीर

0 61

अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने भारत के चंद्रयान-दो उपग्रह से ली गई चंद्रमा की पहली तस्वीर बृहस्पतिवार को जारी की। यह उपग्रह वर्तमान में चंद्रमा की कक्षा में मौजूद है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के शहर में स्थित मुख्यालय ने बताया कि चंद्रयान-2 के एलआई4 कैमरा ने चंद्रमा की यह तस्वीर उसकी सतह से 2,650 किलोमीटर की ऊंचाई से 21 अगस्त को ली थी।
इसरो ने तस्वीर के साथ ट्वीट किया, “चंद्रयान-2 , विक्रमलैंडर की ओर से कैद की गई चंद्रमा की पहली तस्वीर देखिए जो 21 अगस्त, 2019 को चंद्रमा की सतह से 2,650 किलोमीटर की ऊंचाई से ली गई है।ऑ
इस तस्वीर में मारे ओरिएंटल बेसिन और अपोलो क्रेटर नजर आ रहे हैं।” अंतरिक्ष एजेंसी ने चार अगस्त को चंद्रयान-2 उपग्रह से ली गई पृथ्वी की तस्वीरों का पहला सेट जारी किया था।
गौरतलब है कि इसरो ने 22 जुलाई को चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण किया था, जिसके बाद समय-दर-समय उसकी कक्षा में परिवर्तन किया गया। बुधवार को चंद्रयान-2 को पृथ्वी की कक्षा से निकालकर चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !