Local & National News in Hindi

केजरीवाल ने कहा- केंद्र पर पूरा भरोसा, आर्थिक नरमी से निपटने के लिए उठाएगी कदम

0 47

नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरंविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें केंद्र सरकार पर इस बात को लेकर पूरा भरोसा है कि वह आíथक नरमी से निपटने के लिये ठोस कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि यह एक देश के रूप में एकजुट होकर खड़े होने तथा अर्थव्यवस्था को दुरुस्त करने का समय है। अरविंद केजरीवाल ने एक कार्यक्रम से इतर कहा, ‘मुझे इस बात का पूरा भरोसा है कि केंद्र सरकार आने वाले दिनों में आर्थिक नरमी को लेकर ठोस कदम उठाएगी।

यह ऐसा समय है जब देश को एक साथ खड़ा होने तथा अर्थव्यवस्था को दुरुस्त करने की जरूरत है। केंद्र सरकार अर्थव्यवस्था को दुरुस्त करने के लिये जो भी कदम उठाएगी, दिल्ली सरकार उसे पूरा समर्थन देगी। मैं नौकरियों के नुकसान को लेकर निजी तौर पर चिंतित हूं। उन्होंने कहा, ‘यह गंभीर चिंता का विषय है, विशेषकर वाहन क्षेत्र, कपड़ा क्षेत्र, रीयल एस्टेट और अन्य ऐसे क्षेत्र जिनमें नरमी का असर अधिक है।’

Leave A Reply

Your email address will not be published.