Breaking
यूं ही एक हफ्ते से खामोश नहीं था इजराइल, ईरान पर किया ‘रीढ़’ तोड़ने वाला अटैक अब छिड़ेगी नई जंग! इजराइल ने जो कहा वो किया…अब क्या करेगा ईरान? पहले चरण की वो सीटें, जो तय करेंगी 2024 की तस्वीर बंगाल में इंडिया गठबंधन में घमासान, लेफ्ट के मेनिफेस्टो में BJP-TMC पर हमला, जानें क्या है खास बीजेपी ने बंगाल में रामनवमी पर भड़काई हिंसा: ममता बनर्जी नीतीश कुमार क्यों मुस्लिमों से लगातार हो रहे मुखातिब, आखिर जेडीयू को क्या डर सता रहा? आदित्य श्रीवास्तव समेत UPSC में 7 छात्रों के चयन पर सिटी मॉन्टेसरी स्कूल ने मनाया जश्न, अभिभावकों को... अपनी अगली फिल्म में टीचर बनेंगे शाहरुख खान? सुहाना के रोल समेत 4 बड़े बदलाव हो गए! दुश्मन को चकमा देने में माहिर है निर्भय मिसाइल, अब बनेगी भारत की ताकत ‘मुझे हैरानी होती है जब पीएम ऐसा कहते हैं’, केरल में बोले राहुल गांधी

नारी निकेतन में 15 दिनों में 4 महिलाओं की मौत से हड़कंप, DM ने दिए जांच के आदेश

Whats App

नोएडा: दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 34 स्थित नारी निकेतन में एक पखवाड़े के अंदर हुई 4 महिलाओं की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। महिलाओं की सुरक्षा का दावा करने वाले नारी निकेतन के प्रबंधन की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। डीएम ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को मौके पर जाकर जांच करने के आदेश दिए हैं उनका कहना है कि जांच रिपोर्ट के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। मृतकों का पोस्टमार्टम भी डॉक्टरों के पैनल से कराया जाएगा।

जानिए क्या है मामला?
नोएडा के सेक्टर 34 में स्थित राजकीय महिला शरणालय एवं बाल गृह मे मानसिक रूप से कमजोर महिलाओं को मजिस्ट्रेट के आदेश पर रखा जाता है, लेकिन इस महिला शरणालय पिछले 15 दिनों में हुई 4 महिलाओं की मौत के बाद हड़कंप मचा हुआ है। बीते 20 दिसंबर को 50 वर्षीय सुनीता, 23 दिसंबर को 50 वर्षीय आराधना, 30 सितंबर को 25 वर्षीय प्रियंका, और 3 जनवरी को 30 वर्षीय रूबी की मौत जिला अस्पताल में हुई है। इसके बाद महिला की सुरक्षा का दावा करने वाले नारी निकेतन के प्रबंधक की कार्यकारी सवालों के घेरे में है।

150 महिलाओं की देखभाल के लिए महज 8 कर्मचारी
जानकारी के अनुसार इस समय 150 महिलाओं की देखभाल के लिए महज आठ कर्मचारी हैं, जबकि इनकी संख्या 48 होनी चाहिए। स्टाफ की कमी के कारण महिलाओं की सही से देखभाल नहीं हो पाती है। यही कारण है कि आए दिन यहां रहने वाली महिलाएं बीमार हो जाती हैं। इनकी सुरक्षा व्यवस्था और देखरेख के लिए लगभग 72 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है, लेकिन कई कैमरे खराब है। उक्त संस्था पूर्व में पीपीपी मॉडल पर संचालित थी।

Whats App

15 दिनों में हुई 4 महिलाओं की मौत
जिन चार महिलाओं की मौत हुई है, इसमें से प्रियंका की मौत के बाद हुए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में मौत कारण हार्ट अटैक बताया गया है। अन्य महिलाओं की पोस्टमार्टम का खुलासा अब तक नहीं किया गया। बीते 15 दिनों में हुई 4 महिलाओं की मौतजिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। गौतम बुध नगर के डीएम सुभाष हलवाई ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस पर जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल सोनी का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह महिलाएं मानसिक रूप से बीमार और सीज़र बीमारी से ग्रसित थी। उन्होंने बताया कि इन महिलाओं को उपचार जिला अस्पताल में डॉक्टर तनुजा गुप्ता द्वारा किया जा रहा था। जिला अस्पताल की नर्स लगातार इनको जरूरी दवाइयां दे रही थी।

यूं ही एक हफ्ते से खामोश नहीं था इजराइल, ईरान पर किया ‘रीढ़’ तोड़ने वाला अटैक     |     अब छिड़ेगी नई जंग! इजराइल ने जो कहा वो किया…अब क्या करेगा ईरान?     |     पहले चरण की वो सीटें, जो तय करेंगी 2024 की तस्वीर     |     बंगाल में इंडिया गठबंधन में घमासान, लेफ्ट के मेनिफेस्टो में BJP-TMC पर हमला, जानें क्या है खास     |     बीजेपी ने बंगाल में रामनवमी पर भड़काई हिंसा: ममता बनर्जी     |     नीतीश कुमार क्यों मुस्लिमों से लगातार हो रहे मुखातिब, आखिर जेडीयू को क्या डर सता रहा?     |     आदित्य श्रीवास्तव समेत UPSC में 7 छात्रों के चयन पर सिटी मॉन्टेसरी स्कूल ने मनाया जश्न, अभिभावकों को भी किया सम्मानित     |     अपनी अगली फिल्म में टीचर बनेंगे शाहरुख खान? सुहाना के रोल समेत 4 बड़े बदलाव हो गए!     |     दुश्मन को चकमा देने में माहिर है निर्भय मिसाइल, अब बनेगी भारत की ताकत     |     ‘मुझे हैरानी होती है जब पीएम ऐसा कहते हैं’, केरल में बोले राहुल गांधी     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374