Local & National News in Hindi

अरुण जेटली के अंतिम संस्‍कार के दौरान केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो समेत 11 लोगों के फोन चोरी

0 43

नई दिल्‍ली। जब दिल्‍ली में निगम बोधघाट पर भाजपा के वरिष्‍ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली का अंतिम संस्‍कार चल रहा था उस वक्‍त कुछ चोर उच्‍चके नेताओं समेत कुछ लोगों के सामान गायब फोन गायब करने में लगे थे। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो सहित 11 लोगों के फोन अरुण जेटली के अंतिक संस्‍कार के कार्यक्रम से चोरी हो गए। ऐसे अफरातफरी के महौल में चोर ने अपना काम कर लिया और सभी के फोन लेकर चलते बना।

पतंजलि के प्रवक्‍ता ने दी जानकारी 
पतंजलि के प्रवक्ता एसके तिजारावाला ने बताया कि हम सब अंतिम संस्‍कार में काम करने में व्‍यस्‍त थे इसी बीच भाजपा सांसद समेत 11 लोगों के फोन को किसी ने चोरी कर ली। तिजारावाला ने सोमवार को एक ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्‍होंने फोन चोरी होने के बाद अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि ये सारे मोबाइल फोन तब चोरी हो हुए जब अंतिम संस्‍कार के दौरान सुरक्षा व्‍यवस्‍था अत्‍यंत कड़ी थी।

कड़ी थी सुरक्षा व्‍यवस्‍था
बता दें कि अरुण जेटली के अंतिम संस्‍कार के दौरान निगम बोध घाट पर कई वीवीआइपी नेताओं समेत देश के कई दिग्‍गज लोगों का जमावड़ा लगा हुआ था। ऐसे में वहां की सुरक्षा काफी चुस्‍त थी। इतनी सुरक्षा के बाजजूद इन वीआइपी लोगों के फोन चोरी हो जाने से दिल्‍ली पुलिस की सुरक्षा व्‍यवस्‍था पर सवालिया निशान लगा दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !