Breaking
सीआरएम ने परखी पटरियों की गुणवत्ता, अब नए ट्रैक पर दौड़ेंगी ट्रेनें एक नारी पुलिस पर भारी, बिना हेलमेट रोका तो रोने लगी महिला, हाथ जोड़कर कहा जाओ प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी हरदा में आमसभा को संबोध‍ित करेंगे, कुछ देर में पहुंचने वाले है प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने को और कालेजों के पास नहीं संबद्धता तवा रिसोर्ट के मेन्यू कार्ड में दिखेंगे चुनावी व्यंजन, वोट डालने वाले दूल्हा-दुल्हनों को मिलेगा उपहा... दूसरे चरण में वोटरों को झुलसा देगी गर्मी, जानें किस शहर के लिए कौन सा अलर्ट जारी वन विभाग ने जानापाव से किया तेंदुए का रेस्क्यू, एक वनकर्मी घायल ओंकारेश्वर दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकराई, 7 वर्षीय मासूम की मौत, 6 घायल खरगोन में बोले मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव- कांग्रेस देश के टुकड़े करवाने वाली पार्टी सोनिया-राहुल बैकफुट पर आए, बेनकाब हुई कांग्रेस… सैम पित्रोदा के बयान पर अमित शाह का पलटवार

छत्तीसगढ़ भाजपा ने कहा, क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर साजिश राहुल की गुप्त मीटिंग का परिणाम है

Whats App

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा प्रवक्ता और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने एकात्म परिसर में आयोजित पत्रकारवार्ता में कहा कि देश भर से जिस कांग्रेस का सफाया हो गया, वह अब बौखलाहट में इस स्तर की चूक करेगी सोचकर ही अजीब लगता है। इस घटना का जश्न मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिन्होंने प्रदेश का सारा संसाधन और समय कांग्रेस को सौंप दिया है, उन्होंने आजाद भारत में हुई ऐसी पहली घटना पर भी प्रतिक्रिया देने में पूरे चौबीस घंटे का समय लिया। फिर भी घटना की निंदा तक नहीं की।

गुप्त यात्रा पर है राहुल गांधी

मूणत ने कहा कि इस मामले में एक कांग्रेस सरकार देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ साजिश के कठघरे में खड़ी नजर आ रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अभी गुप्त यात्रा पर हैं। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि राहुल गुप्त मीटिंग कर रहे होंगे। क्या यह हमला इसी गुप्त मीटिंग का परिणाम है? पूर्व मंत्री मूणत ने कहा कि कांग्रेस के इस कृत्य ने पूरे देश को विश्व पटल पर अपमानित किया है। उपद्रवियों को आखिर किसने बताया कि प्रधामनंत्री उस रास्ते से जाएंगे। यह सब सोची-समझी साजिश का नतीजा है, अचानक नहीं हुआ।

Whats App

कांग्रेस की बड़ी साजिश से बच गए प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री के काफिले में भी जो पंजाब पुलिस थी, साइड खड़ी हो गई। ऐसे में बस एसपीजी के जवानों के हाथ में उनकी सुरक्षा थी। एसपीजी के जवानों को वो अस्त्र-शस्त्र निकालने पड़े, जो शायद ही कभी किसी ने इनके हाथ में देखे हों। साजिश बहुत बड़ी थी। मूणत ने कहा कि इंटरनेट मीडिया पर कांग्रेस कह रही है कि भीड़ नहीं होने के कारण पीएम मोदी की फिरोजपुर रैली रद की गई। जिस तरह कांग्रेस का यह बयान आया और जैसे प्रोपगंडा पहले से किए जा रहे थे, उससे साबित होता है कि मामला कांग्रेस द्वारा पहले से ही तय था।

कांग्रेस का घिनौना खेल बेनकाब: डा. रमन

पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने ट्वीट किया- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में चूक को ड्रामा बता रहे हैं। आप क्रोनोलाजी समझिए, कांग्रेस के खूनी इरादे क्या थे। क्या कांग्रेस शासित राज्यों की जिम्मेदारी सिर्फ गांधी परिवार की सुरक्षा है। कांग्रेस का घिनौना खेल बेनकाब हो गया है।

पंजाब की चन्नी सरकार को करें बर्खास्त: कौशिक

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में चूक के लिए जिम्मेदार पंजाब सरकार को तत्काल बर्खास्त कर देना चाहिए। पंजाब की कांग्रेस सरकार देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए नासूर की तरह है। जो मुख्यमंत्री पीएम के काफिले को सुरक्षा प्रदान नहीं कर सकता, उसे पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

महिला मोर्चा ने किया महामृत्युंजय जाप, आज राजधानी में

पीएम मोदी की दीर्घायु के लिए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के नेतृत्व में कांकेर के शिव मंदिर में महामृत्युजंय जाप किया गया। इस दौरान महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारी जया सेनापति, सुमन शर्मा, नीतू चौहान, अंजू नेगी, कमला कांगे, मीना साहू आदि मौजूद थीं। रायपुर में शुक्रवार को महादेव घाट पर महामृत्युंजय जाप किया जाएगा।

सीआरएम ने परखी पटरियों की गुणवत्ता, अब नए ट्रैक पर दौड़ेंगी ट्रेनें     |     एक नारी पुलिस पर भारी, बिना हेलमेट रोका तो रोने लगी महिला, हाथ जोड़कर कहा जाओ     |     प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी हरदा में आमसभा को संबोध‍ित करेंगे, कुछ देर में पहुंचने वाले है     |     प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने को और कालेजों के पास नहीं संबद्धता     |     तवा रिसोर्ट के मेन्यू कार्ड में दिखेंगे चुनावी व्यंजन, वोट डालने वाले दूल्हा-दुल्हनों को मिलेगा उपहार     |     दूसरे चरण में वोटरों को झुलसा देगी गर्मी, जानें किस शहर के लिए कौन सा अलर्ट जारी     |     वन विभाग ने जानापाव से किया तेंदुए का रेस्क्यू, एक वनकर्मी घायल     |     ओंकारेश्वर दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकराई, 7 वर्षीय मासूम की मौत, 6 घायल     |     खरगोन में बोले मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव- कांग्रेस देश के टुकड़े करवाने वाली पार्टी     |     सोनिया-राहुल बैकफुट पर आए, बेनकाब हुई कांग्रेस… सैम पित्रोदा के बयान पर अमित शाह का पलटवार     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374