Breaking
भोरे में हुई इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन बैठक. यूपी बिहार सहित तीन जिला के पदाधिकारी रहे मौजूद. मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की मप्र हाई कोर्ट ने तथ्य छिपाकर याचिका दायर करने पर लगाया 10 हजार जुर्माना, दी सख्त हिदायत श्रम न्यायालय के आदेशानुसार शेष राशि का भुगतान ब्याज सहित करें, हाई कोर्ट ने दी 45 दिन की मोहलत पांच महीने में 21 लाख रुपये बढ़ी शिवराज स‍िंंह चौहान की संपत्ति इंदौर से चार रूट पर चलाई चार समर स्पेशल ट्रेन, फिर भी लंबी वेटिंग पद्मश्री जोधइया बाई बैगा नहीं डाल सकीं वोट, उमरिया में उनके घर पर भी नहीं पहुंचा मतदान दल राहुल गांधी 21 अप्रैल को सतना में करेंगे प्रचार, आसपास की दूसरी सीटों को भी साधने को कोशिश मादा चीता वीरा को मुरैना से रेस्क्यू कर वापस लाया गया कूनो नेशनल पार्क

PM की सुरक्षा में गलती या साजिश? मोदी को घेरने वाला एक साल पुराना यह एनिमेटेड VIDEO कर रहा लोगों को हैरान

Whats App

उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पिछले दिनों पंजाब दौरे से संबंधित सभी रिकॉर्ड सुरक्षित और संरक्षित करने का शुक्रवार को निर्देश दिया। मुख्य न्यायाधीश एन. वी. रमना और न्यायमूर्ति सूर्य कांत और न्यायमूर्ति हेमा कोहली की पीठ ने रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के निर्देश के साथ ही मोदी की पिछले दिनों पंजाब यात्रा के दौरान सुरक्षा में कथित चूक मामले में केंद्र और पंजाब द्वारा गठित दो अलग-अलग कमेटियों को याचिका पर अगली सुनवाई सोमवार तक के लिए जांच नहीं करने का आदेश दिया है। वहीं बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने इस घटना को लेकर एक वीडियो शेयर किया है जोकि काफी हैरान करने वाला है।

इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा है, “YouTube पर एक साल पहले ये एनिमेटेड वीडियो खालिस्तानियों द्वारा डाला गया। इसमें मोदी जी को फ्लाईओवर के ऊपर नकली किसानों द्वारा रोक कर, घेर कर मारने की कोशिश की जाती है। पीएम मोदी को घेरने वाला एक साल पुराना यह एनिमेटेड वीडियो काफी हैरान करने वाला है। जैसा इस वीडियो में है। हूबहू वैसे ही पंजाब में करने की कोशिश की गई। दिल्ली बीजेपी के फायर ब्रैंड नेता कपिल मिश्रा ने इस एनिमेटेड वीडियो को ट्वीट करके पूर्वनियोजित साजिश की ओर इशारा किया है। इसी वीडियो को अब तक 36,887 बार देखा जा चुका था। 776 लोगों ने वीडियो पर कॉमेंट भी किया है। कहा जा रहा है कि 5 जनवरी को यह एनिमिटेड वीडियो खूब चलाया गया। उसी दिन किसानों ने एक झुंड ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को बठिंडा के एक फ्लाइओवर पर रोक लिया था।

Whats App

सुरक्षा चूक के कारण मोदी की पंजाब यात्रा हुई थी रद्द 
गंभीर सुरक्षा चूक के कारण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पंजाब यात्रा बुधवार को बीच में ही रद्द कर दी गयी और उनकी फिरोजपुर की जनसभा एवं अन्य कार्यक्रम भी रद्द कर दिये गये। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से इस मामले में विस्तृत रिपोटर् मांगी है और इसकी जिम्मेदारी तय कर सख्त कारर्वाई करने का संबंधितों को निर्देश दिया है। गृह मंत्रालय ने घटना की जानकारी देते हुए एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री हुसैनीवाला में शहीद स्मारक के लिए भठिंडा से सड़क मार्ग से जा रहे थे। वहां से करीब 30 किलोमीटर पहले एक फ्लाईओवर पर कुछ प्रदर्शनकारियों ने सड़क को जाम कर रखा था। गृह मंत्रालय के अनुसार मोदी का काफिला वहां फ्लाईओवर पर करीब 15-20 मिनट फंसा रहा। मंत्रालय ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री की सुरक्षा में यह गंभीर चूक है।” इस घटना के बाद प्रधानमंत्री के काफिले को वापस भठिंडा हवाईअड्डे की ओर ले जाने फैसला किया गया।

मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान     |     नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की     |     मप्र हाई कोर्ट ने तथ्य छिपाकर याचिका दायर करने पर लगाया 10 हजार जुर्माना, दी सख्त हिदायत     |     श्रम न्यायालय के आदेशानुसार शेष राशि का भुगतान ब्याज सहित करें, हाई कोर्ट ने दी 45 दिन की मोहलत     |     पांच महीने में 21 लाख रुपये बढ़ी शिवराज स‍िंंह चौहान की संपत्ति     |     इंदौर से चार रूट पर चलाई चार समर स्पेशल ट्रेन, फिर भी लंबी वेटिंग     |     पद्मश्री जोधइया बाई बैगा नहीं डाल सकीं वोट, उमरिया में उनके घर पर भी नहीं पहुंचा मतदान दल     |     राहुल गांधी 21 अप्रैल को सतना में करेंगे प्रचार, आसपास की दूसरी सीटों को भी साधने को कोशिश     |     मादा चीता वीरा को मुरैना से रेस्क्यू कर वापस लाया गया कूनो नेशनल पार्क     |     भोरे में हुई इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन बैठक. यूपी बिहार सहित तीन जिला के पदाधिकारी रहे मौजूद.     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374