Breaking
बिहार: सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत, बाइक से शादी में शामिल होने जा रहे थे यूं नहीं कोई मदद करता… इजराइल और ईरान का साथ देने वाले देशों को बदले में क्या मिल रहा? INDIA गठबंधन जल्द जारी करेगा साझा घोषणा पत्र, होंगे ये 7 बड़े वादे हिमाचल में कांग्रेस को झटका, प्रभारी सचिव तजिंदर सिंह BJP में हो सकते हैं शामिल भोरे में हुई इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन बैठक. यूपी बिहार सहित तीन जिला के पदाधिकारी रहे मौजूद. मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की मप्र हाई कोर्ट ने तथ्य छिपाकर याचिका दायर करने पर लगाया 10 हजार जुर्माना, दी सख्त हिदायत श्रम न्यायालय के आदेशानुसार शेष राशि का भुगतान ब्याज सहित करें, हाई कोर्ट ने दी 45 दिन की मोहलत पांच महीने में 21 लाख रुपये बढ़ी शिवराज स‍िंंह चौहान की संपत्ति

किसानों के पैदल मार्च में भाग लेने वाले 58 वर्षीय की मौत

Whats App

उत्तरी महाराष्ट्र के नासिक जिले से हजारों किसानों और आदिवासियों के लंबे मार्च में भाग लेने वाले 58 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इसकी जानकारी एक अधिकारी ने शनिवार को दी।

नासिक में डिंडोरी के पास एक गांव के निवासी पुंडलिक अंबो जाधव को बेचैनी की शिकायत के बाद शुक्रवार दोपहर शाहपुर के एक अस्पताल में ले जाया गया। अधिकारी ने कहा कि बेहतर महसूस करने के बाद, जाधव उस स्थान पर लौट आए जहां प्रदर्शनकारी डेरा डाले हुए हैं।

अपनी मांगों के समर्थन में पिछले रविवार को डिंडोरी से हजारों किसानों और आदिवासियों का 200 किमी पैदल मार्च शुरू हुआ। यह मुंबई से लगभग 80 किमी दूर ठाणे जिले के वासिंद शहर में पहुंच गया है। उनकी मांगों में प्याज किसानों को 600 रुपए प्रति क्विंटल राहत, किसानों को 12 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति और कृषि ऋण माफ करना शामिल है।

शुक्रवार रात करीब 8 बजे खाना खाने के बाद जाधव को उल्टी हुई और फिर बेचैनी होने लगी। अधिकारी ने कहा कि उन्हें शहापुर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वासिंद थाने के एसएचओ ने कहा कि आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और जाधव के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा को बताया कि उन्होंने 14 बिंदुओं पर एक किसान प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चा की, जिसमें वन अधिकार, वन भूमि का अतिक्रमण, मंदिर ट्रस्टों से संबंधित भूमि का हस्तांतरण और किसानों को खेती के लिए चरागाह शामिल हैं।

किसानों से अपना लॉन्ग मार्च वापस लेने की अपील करते हुए शिंदे ने कहा कि लिए गए फैसलों को तुरंत लागू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिन प्याज उत्पादकों को जिंस की कम कीमतों और बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है, उन्हें वित्तीय राहत के रूप में 350 रुपए प्रति क्विंटल दिया जाएगा।

 

बिहार: सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत, बाइक से शादी में शामिल होने जा रहे थे     |     यूं नहीं कोई मदद करता… इजराइल और ईरान का साथ देने वाले देशों को बदले में क्या मिल रहा?     |     INDIA गठबंधन जल्द जारी करेगा साझा घोषणा पत्र, होंगे ये 7 बड़े वादे     |     हिमाचल में कांग्रेस को झटका, प्रभारी सचिव तजिंदर सिंह BJP में हो सकते हैं शामिल     |     भोरे में हुई इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन बैठक. यूपी बिहार सहित तीन जिला के पदाधिकारी रहे मौजूद.     |     मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान     |     नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की     |     मप्र हाई कोर्ट ने तथ्य छिपाकर याचिका दायर करने पर लगाया 10 हजार जुर्माना, दी सख्त हिदायत     |     श्रम न्यायालय के आदेशानुसार शेष राशि का भुगतान ब्याज सहित करें, हाई कोर्ट ने दी 45 दिन की मोहलत     |     पांच महीने में 21 लाख रुपये बढ़ी शिवराज स‍िंंह चौहान की संपत्ति     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374