Breaking
क्या अंडे का पीला हिस्सा खाने से शरीर में फैट बढ़ने लगता है? एक्सपर्ट से डिटेल में जानें समीक्षा में 21 उम्मीदवारों के नामांकन पाए गए सही, एक उम्मीदवार का नामांकन हुआ अस्वीकृत UP Board 10th,12th Result 2024 में लड़कियों ने मारी बाजी, जानें कितने लड़के हुए पास MRP से अधिक कीमत पर बेच रहे थे शराब, तीन दुकानों पर कार्रवाई मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया रोड शो, जाम में फंसे लोग खाई में गिरा बरातियों को लेकर जा रहा वाहन, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल मुरैना के रुअर गांव में कांग्रेस प्रत्याशी के छोटे भाई पर फायरिंग ग्वालियर में दो मैरिज गार्डन में लगी भीषण आग ,मची भगदड़, शादी समारोह के दौरान AC में हुआ ब्लास्ट... मानपुर रेंज में तेंदुए का शव मिला, शिकार की आशंका, जांच में शिकारियों के बिछाए 15 फंदे मिले चुनाव ड्यूटी से लौट रहे पुलिस जवानों की बस पलटी, 21 से ज्यादा जवान हुए घायल..

टिकट आबंटन को लेकर भिड़े ‘आप’ वर्कर, राघव चड्ढा पर लगाए ये आरोप

Whats App

जालंधर : जालंधर में आज शुक्रवार को कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी में दिनेश ढल्ल को शामिल करने आए ‘आप’ के सह प्रभारी राघव चड्ढा का जबरदस्त विरोध हुआ। टिकट न मिलने से नाराज चल रहे जालंधर वैस्ट विधानसभा हलके से डा. शिवदयाल माली, सैंट्रल विधानसभा हलके से डा. संजीव शर्मा और इकबाल सिंह ढींडसा के समर्थकों ने प्रैस क्लब के बाहर राघव चड्ढा को काले झंडे दिखाकर विरोध जताया और नारेबाजी की। इस बीच आम आदमी पार्टी के वर्करों में धक्कामुक्की और मारपीट तक की नौबत आ गई। यहां तक वर्करों ने एक-दूसरे पर ईंटें भी चलाईं। वर्करों ने आरोप लगाया कि जो लोग अभी अभी पार्टी में शामिल हुए हैं, उन लोगों को पार्टी की तरफ से टिकट दी जा रही है, जोकि बिल्कुल गलत है। उन्होंने राघव चड्ढा पर भष्टाचार के आरोप लगाए और कहा कि पैसे लेकर टिकटें बांटी जा रही हैं।

तीनों विधानसभा हलकों जालंधर वैस्ट, जालंधर नार्थ और जालंधर सैंट्रल विधानसभा हलकों से टिकट का दावा करने वाले डा. माली, इकबाल सिंह ढींडसा और जोगिंद्रपाल शर्मा ने आरोप लगाया है कि पार्टी ने पुराने वर्करों को दरकिनार करते हुए ये टिकटें बेची हैं। वहीं राघव चड्ढा ने प्रैस कांफ्रैंस के दौरान कहा कि आज नाराज चल रहे पार्टी वर्कर हमारे अपने हैं, इनके साथ बैठकर बात की जाएगी। टिकट नहीं मिलने के कारण थोड़ी बहुत नाराजगी होती है, जोकि दूर कर दी जाएगी।

इकबाल सिंह ढींडसा ने कहा है कि वह हर हाल में सैंट्रल विधानसभा हलके से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। अब यह पार्टी को तय करना है कि किसे चुनाव लड़ाना है। वहीं डा. संजीव शर्मा का कहना है कि वह पार्टी वर्करों के साथ सलाह मशविरा करके अपनी राय देंगे। उल्लेखनीय है कि डा. शर्मा कोरोना पाजीटिव होने के कारण अपने घर पर आइसोलेट हैं।

क्या अंडे का पीला हिस्सा खाने से शरीर में फैट बढ़ने लगता है? एक्सपर्ट से डिटेल में जानें     |     समीक्षा में 21 उम्मीदवारों के नामांकन पाए गए सही, एक उम्मीदवार का नामांकन हुआ अस्वीकृत     |     UP Board 10th,12th Result 2024 में लड़कियों ने मारी बाजी, जानें कितने लड़के हुए पास     |     MRP से अधिक कीमत पर बेच रहे थे शराब, तीन दुकानों पर कार्रवाई     |     मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया रोड शो, जाम में फंसे लोग     |     खाई में गिरा बरातियों को लेकर जा रहा वाहन, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल     |     मुरैना के रुअर गांव में कांग्रेस प्रत्याशी के छोटे भाई पर फायरिंग     |     ग्वालियर में दो मैरिज गार्डन में लगी भीषण आग ,मची भगदड़, शादी समारोह के दौरान AC में हुआ ब्लास्ट…     |     मानपुर रेंज में तेंदुए का शव मिला, शिकार की आशंका, जांच में शिकारियों के बिछाए 15 फंदे मिले     |     चुनाव ड्यूटी से लौट रहे पुलिस जवानों की बस पलटी, 21 से ज्यादा जवान हुए घायल..     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374