Breaking
शर्मनाक..रिश्ते हुए तार-तार, पिता ही पखवाड़े से कर रहा था 13 साल की बेटी से दुष्कर्म बांधवगढ़ के खिचकिड़ी में मिला तेंदुए का शव, आपसी संघर्ष में मौत की आशंका भाजपा के गणेश सिंह व कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा के बीच आ गए दलबदलू नारायण त्रिपाठी खजुराहो लोकसभा सीट पर वोटिंग कल, मतदान दल रवाना, देखिए तैयारियां MP में 10th और 12th का रिजल्ट जारी, दसवीं में अनुष्का और 12वीं में जयंत यादव ने किया टॉप... सीहोर में दूल्हे को दुल्हन ने सिखाया सबक, दहेज मांगने पर दुल्हन ने लौटा दी बारात, जानिए पूरा मामला..... महुआ बीन रही थी महिला ,भालू ने अचानक कर दिया हमला, सिर में आई गंभीर चोट, हुई मौत.. घर पर चाहती हैं पार्लर जैसा ग्लो तो आलू का ऐसे करें इस्तेमाल हाथ पर लिखवाया दूल्हे का नाम, फिर बाराती ढूंढते रह गए दुल्हन, जानें क्या है मामला परीक्षा में फेल होने के बाद छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सदमे में परिजन...

तीन दिनों से लापता युवक का तालाब में मिला शव, हत्या की आशंका

Whats App

गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र के एकडेरवा गांव से तीन दिन पहले लापता 15 वर्षीय किशोर का शव एकड़ेरवा गांव के बगहा सैदा चंवर स्थित तालाब से बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया।

बताया जाता है की एकडेरवा गांव निवासी शंभू सिंह के 15 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार रविवार को दोपहर दो बजकर तीस मिनट पर अपने घर से खेलने के लिए निकला। घर से निकलने के कुछ ही देर बाद वह अचानक लापता हो गया। बाद में किशोर के स्वजन ने काफी खोजबीन की। काफी खोजबीन के बाद भी किशोर का सुराग नहीं मिला।

तालाब में शव मिलने से सनसनी

इसके बाद पिता शंभू सिंह ने थावे थाने में आवेदन देकर बच्चे की तलाश करने की पुलिस से गुहार लगाई। इसी बीच मंगलबार की सुबह एकड़ेरवा गांव के बगहा सैदा चंवर में स्थित तालाब के किनारे किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में लिया।

किशोर के गले पर मिले निशान

मौत का कारण पता लगाने के लिए किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि बच्चे की गर्दन में गला दबाकर हत्या करने की निशान मिले है। मृत किशोर की मां छोटी देवी ने बताया की उनका पुत्र शिवम कुमार उत्क्रमित मध्य विद्यालय एकडेरवा में वर्ग पांच का छात्र था।

तालाब से शव बरामद होने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। थावे थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार ने बताया की शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजन को सौंप दिया गया। पुलिस हत्या व अन्य बिंदू पर जांच कर रही है।

शर्मनाक..रिश्ते हुए तार-तार, पिता ही पखवाड़े से कर रहा था 13 साल की बेटी से दुष्कर्म     |     बांधवगढ़ के खिचकिड़ी में मिला तेंदुए का शव, आपसी संघर्ष में मौत की आशंका     |     भाजपा के गणेश सिंह व कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा के बीच आ गए दलबदलू नारायण त्रिपाठी     |     खजुराहो लोकसभा सीट पर वोटिंग कल, मतदान दल रवाना, देखिए तैयारियां     |     MP में 10th और 12th का रिजल्ट जारी, दसवीं में अनुष्का और 12वीं में जयंत यादव ने किया टॉप…     |     सीहोर में दूल्हे को दुल्हन ने सिखाया सबक, दहेज मांगने पर दुल्हन ने लौटा दी बारात, जानिए पूरा मामला…     |     महुआ बीन रही थी महिला ,भालू ने अचानक कर दिया हमला, सिर में आई गंभीर चोट, हुई मौत..     |     घर पर चाहती हैं पार्लर जैसा ग्लो तो आलू का ऐसे करें इस्तेमाल     |     हाथ पर लिखवाया दूल्हे का नाम, फिर बाराती ढूंढते रह गए दुल्हन, जानें क्या है मामला     |     परीक्षा में फेल होने के बाद छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सदमे में परिजन…     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374