Local & National News in Hindi

जब PM मोदी ने रूस में सोफा हटवाकर मंगवाई कुर्सी, देखें हैरान करने वाला वीडियो

0 59

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी सरलता के लिए जाना जाता है। वह सादगी भरी जिंदगी जीते हैं। पीएम मोदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। ये वीडियो उस समय का है जब रूस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोटो सेशन के दौरान लगे सोफे पर बैठने से इंकार करते हुए कुर्सी पर ही बैठने का फैसला लिया। ये घटना कैमरे में कैद हो गई। इस वीडियो को केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शेयर किया है और पीएम मोदी के इस व्यवहार की काफी प्रशंसा भी की है।

Piyush Goyal

@PiyushGoyal

PM @NarendraModi जी की सरलता का उदाहरण आज पुनः देखने को मिला, उन्होंने रूस में अपने लिए की गई विशेष व्यवस्था को हटवा कर अन्य लोगों के साथ सामान्य कुर्सी पर बैठने की इच्छा जाहिर की।

Embedded video

4,640 people are talking about this

पीयूष गोयल ने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया, जिसमें मंगलवार को मोदी द्वारा सोफा के बजाय कुर्सी पर बैठने के लिए कहने के बाद अधिकारियों को सोफे के स्थान पर कुर्सी रखते हुए देखा जा सकता है। गोयल ने ट्वीट किया, ‘‘आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सादगी दिखी जब वे अपने लिए किए गए विशेष प्रबंध को खारिज कर अन्य लोगों के बीच साधारण कुर्सी पर बैठ गए।’’ मोदी व्लादिवोस्तोक में ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम (ईईएफ) में शामिल होने दो दिवसीय रूस यात्र पर गए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.