Breaking
48 घंटे तक शराब पर रहेगा बैन, नोएडा, गाजियाबाद सहित यूपी के 8 जिलों में नहीं खुलेंगे ठेके बाबर का बच्चा-बच्चा जय श्रीराम बोलेगा…बीजेपी नेता सीपी जोशी का विवादित बयान खुद को देशभक्त कहने वाले एक्स-रे से डरते हैं…राहुल गांधी का पीएम मोदी पर पलटवार अल्लाह से प्रार्थना करो…पत्नी-बेटी को देखकर रो पड़ा शाहजहां शेख ‘संपत्ति’ बयान पर कांग्रेस का किनारा, विवाद बढ़ने पर सैम पित्रोदा ने दी सफाई चुनाव में गर्मी की चुनौती- हर वोटर कतार पर छांव, पेयजल और हर बूथ पर कूलर की तैयारी सीधी के रामपुर नैकिन में चर्चित संविदा शिक्षक भर्ती घोटाले के मास्टर माइंड के प्रकरण की अपील खारिज थाना प्रभारी बनकर दवा विक्रेता से 10000 लूटने की कोशिश प्रतिष्ठानों का संचालन विभागीय प्रविधानों व फायर सेफ्टी के साथ ही होगा कूल बेड्स रखेगे पालतू को गर्मी में कूल-कूल, तीन डिग्री तक रखेंगे ठंडा

सुभाषनगर आरओबी की थर्ड लेन बनेगी

Whats App

भोपाल । भोपाल के एमपी नगर और अरेरा हिल्स को प्रभात चौराहा से जोडऩे वाले सुभाष नगर आरओबी की थर्ड लेन बनेगी। डिजाइन फाइनल होने के बाद अप्रैल में भूमिपूजन होगा। यह लेन सुभाष नगर विश्राम घाट के पास स्थित पार्क के सामने तक जाएगी। इस आर्म के बनने से रचना नगर, गोविंदपुरा और भेल क्षेत्र के रहवासियों को एक तरफ रेलवे स्टेशन और दूसरी तरफ एमपी नगर आना आसान हो जाएगा। इससे पहले शनिवार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने आरओबी पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने कहा, शुरुआत के बाद कुछ ही महीनों में थर्ड लेन बनकर पूरी हो जाएगी।

मंत्री सारंग ने बताया कि थर्ड लेन के लिए बजट में भी प्रावधान हो चुका है। इसके बनने के बाद भेल की तरफ से आने वालों को लंबा टर्न नहीं लेना पड़ेगा। उन्हें डेढ़ से दो किमी तक का अतिरिक्त सफर नहीं करना पड़ेगा। डिजाइन बनकर तैयार कर रहे हैं। एक महीने में भूमिपूजन कर देंगे। इसके बाद काम की शुरुआत हो जाएगी। थर्ड लेन का निर्माण 8 करोड़ रुपए में किया जाएगा। सुभाष नगर आरओबी पर ट्रैफिक की शुरुआत 23 जनवरी 2022 में हुई थी। इसके बाद से थर्ड लेन की जरूरत महसूस की जा रही थी। दरअसल, सुभाष नगर, रचना नगर और गोविंदपुरा की ओर आने-जाने वाले लोगों का कहना था कि मौजूदा आरओबी उनके किसी काम का नहीं है। यदि वे एमपी नगर से इस तरफ आने के लिए आरओबी का इस्तेमाल करते हैं तो प्रभात चौराहा पर उतरकर वापस आना पड़ता है।

पीडब्ल्यूडी अफसरों के अनुसार, थर्ड आर्म के लिए सर्वे पहले ही हो चुका है। इसकी लंबाई लगभग 300 मीटर होगी। इस आर्म से ब्रिज पर आने वाले वाहनों के कारण एक्सीडेंट को रोकने के लिए ब्रिज पर लगभग 50 मीटर लंबा स्पान बनाया जाएगा। ब्रिज पर रोटरी भी बनाई जाएगी।

48 घंटे तक शराब पर रहेगा बैन, नोएडा, गाजियाबाद सहित यूपी के 8 जिलों में नहीं खुलेंगे ठेके     |     बाबर का बच्चा-बच्चा जय श्रीराम बोलेगा…बीजेपी नेता सीपी जोशी का विवादित बयान     |     खुद को देशभक्त कहने वाले एक्स-रे से डरते हैं…राहुल गांधी का पीएम मोदी पर पलटवार     |     अल्लाह से प्रार्थना करो…पत्नी-बेटी को देखकर रो पड़ा शाहजहां शेख     |     ‘संपत्ति’ बयान पर कांग्रेस का किनारा, विवाद बढ़ने पर सैम पित्रोदा ने दी सफाई     |     चुनाव में गर्मी की चुनौती- हर वोटर कतार पर छांव, पेयजल और हर बूथ पर कूलर की तैयारी     |     सीधी के रामपुर नैकिन में चर्चित संविदा शिक्षक भर्ती घोटाले के मास्टर माइंड के प्रकरण की अपील खारिज     |     थाना प्रभारी बनकर दवा विक्रेता से 10000 लूटने की कोशिश     |     प्रतिष्ठानों का संचालन विभागीय प्रविधानों व फायर सेफ्टी के साथ ही होगा     |     कूल बेड्स रखेगे पालतू को गर्मी में कूल-कूल, तीन डिग्री तक रखेंगे ठंडा     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374