Breaking
2047 तक विकसित भारत के लिए 24×7 काम कर रहा हूं, कर्नाटक रैली में बोले PM मोदी हुबली हत्याकांड में ‘लव जिहाद’ का एंगल, CM सिद्धारमैया ने कहा राजनीति कर रही BJP रायबरेली और अमेठी से गांधी परिवार को लड़ाने की मांग, कांग्रेस के सर्वे में खुलासा कांग्रेस ने टैक्स सिटी को टैंकर सिटी बना दिया… बैंगलुरु नॉर्थ में PM मोदी का बड़ा हमला बंगाल में कोई INDIA गठबंधन नहीं, मालदा में ममता ने कांग्रेस-CPM पर बोला हमला मुख्यमंत्री को जेल में धीमी मौत दी जा रही… केजरीवाल को लेकर AAP का बड़ा आरोप नकली खाकी वर्दी पहन जमा रहा था धौंस, मोतिहारी में एक और फर्जी पुलिसकर्मी के काले कारनामे ईस्ट दिल्ली के मकान में मिली दो बच्चों की लाश, खून से लथपथ मिली मां इस्लाम में फोटो फेसबुक पर अपलोड करना गुनाह, PAK के फतवे का देवबंद मदरसे ने किया समर्थन मुझे कई ऐसे अधूरे काम अभी पूरे करने हैं, जो रह गए हैं, मथुरा की रैली में बोलीं हेमा मालिनी

भिंड में पानी के छींटे पड़ने पर हुआ विवाद, पड़ोसियों पर पिस्टल से की फायरिंग, पिता, पुत्र और नाती घायल

Whats App

भिंड । सड़क धाेने के दौरान पानी के छींटे पड़ने की शिकायत युवक को महंगी पड़ी। शिकायत करने से भड़के आरोपित पक्ष ने पिस्टलों से फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान गोली लगने से पिता, पुत्र और नाती घायल हो गए। गोली से घायलों के परिवार के दो और लोग ईंट लगने से घायल हुए हैं। वारदात शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में टीकाराम वाली गली में शनिवार सुबह 11:30 बजे हुई। वारदात की सूचना मिलते ही एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान, डीएसपी अरविंद शाह, टीआइ राजकुमार शर्मा मौके पर पहंचे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां से गोली से घायल तीनों को ग्वालियर जेएएच के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने चार आरोपितों को पकड़ लिया है।

शहर की टीकाराम वाली गली में 28 वर्षीय छोटू पुत्र रामभरोसे जोशी और प्रशांत पुत्र विनोद कुमार जोशी के घर पड़ोस-पड़ाेस में हैं। शनिवार सुबह 11:30 बजे प्रशांत दूध लेने जा रहे थे। बाहर आए तो छाेटू लेजम से सड़क धो रहे थे। पानी के छींटे प्रशांत के ऊपर आ गए। प्रशांत ने छोटू से शिकायत की। इस पर छोटू भड़क गया और मुंहवाद होने लगा। प्रशांत ने अपने चाचा विकास पुत्र देवीशंकर जोशी को बताया। उन्होंने घर से बाहर आकर समझाया तो छोटू माना नहीं। इस दाैरान छोटू की ओर से भी लोग आ गए। देखते ही देखते मुंहवाद झगड़े में बदल गया। पहले ईंटें फेंकी गईं। इस दौरान प्रशांत के बाबा देवीशंकर जोशी, पिता विनोद कुमार जोशी, चाचा विकास, चचेरा भाई अभिषेक, छोटा भाई अभिनव भी आ गए। झगड़े के बीच में ही आरोपित पक्ष की तरफ से पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी गई। गोली लगने से अभिषेक, विनोद जोशी, देवीशंकर जोशी घायल हो गए। अभिनव और विकास जोशी ईंट लगने से घायल हुए हैं। गोली से घायल तीनों लोगों को ग्वालियर रेफर किया गया है

गोली चलने से मची भगदड़: टीकाराम वाली गली शहर के मुख्य बाजार से लगा हुआ क्षेत्र है। यहां सुबह से ही आम लोगों का आनाजाना भी होता है। शनिवार सुबह फायरिंग होने से यहां भगदड़ मच गई। फायरिंग की सूचना मिलने पर एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान, डीएसपी शाह, शहर कोतवाली टीआइ मय बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपित 25 वर्षीय शिवदत्त पुत्र महेंद्र कुमार जोशी, 38 वर्षीय आशू जोशी पुत्र रामभरोसे जोशी, 28 वर्षीय छोटू पुत्र रामभरोसे जोशी, 30 वर्षीय विक्की जोशी पुत्र महेंद्र कुमार जोशी, 78 वर्षीय रामभरोसे जोशी को राउंडअप कर लिया है। पुलिस अब हथियारों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Whats App

पेट, सीने, कमर और पैर में लगी गोली: फायरिंग में 23 वर्षीय अभिषेक पुत्र मनोज कुमार जोशी को पेट में गोली लगी है। 45 वर्षीय विनोद पुत्र देवी शंकर जोशी पैर, सीने में गोली लगने से घायल हैं। 67 वर्षीय देवी शंकर पुत्र मूलचंद्र जोशी की कमर में गोली लगी है। 18 वर्षीय अभिनव पुत्र विनोद कुमार जोशी, 42 वर्षीय विकास पुत्र देवीशंकर जोशी सिर में ईंट लगने से घायल हुए हैं। घायलों ने पुलिस को बताया है कि आरोपितों की ओर से फायरिंग करने में चार पिस्टलों का उपयोग किया गया है। पुलिस अब पूरे मामले में छानबीन कर रही है।

तीन वर्ष में खत्म नहीं हुई दिलों से रंजिश: प्रशांत और छोटू के स्वजनों में कचरे के विवाद को लेकर तीन वर्ष पूर्व भी झगड़ा हुआ था। समाज के लोगों ने पंचायत कर दोनों पक्षों में राजीनामा करवा दिया था, लेकिन रंजिश की आग पूरी तरह से ठंडी नहीं हो पाई थी। यही वजह है कि शनिवार सुबह पानी के छींटे पड़ने की शिकायत सुनना नागवार गुजरा और पानी के साथ सड़क पर खून बहा।

पानी के छींटे पड़ने के विवाद में फायरिंग हुई है। छह आरोपितों को राउंडअप किया गया है। दोनों पक्षों में पूर्व के वर्षों में भी झगड़ा हुआ था। पुलिस पड़ताल कर रही है।

शैलेंद्र सिंह चौहान, एसपी, भिंड

2047 तक विकसित भारत के लिए 24×7 काम कर रहा हूं, कर्नाटक रैली में बोले PM मोदी     |     हुबली हत्याकांड में ‘लव जिहाद’ का एंगल, CM सिद्धारमैया ने कहा राजनीति कर रही BJP     |     रायबरेली और अमेठी से गांधी परिवार को लड़ाने की मांग, कांग्रेस के सर्वे में खुलासा     |     कांग्रेस ने टैक्स सिटी को टैंकर सिटी बना दिया… बैंगलुरु नॉर्थ में PM मोदी का बड़ा हमला     |     बंगाल में कोई INDIA गठबंधन नहीं, मालदा में ममता ने कांग्रेस-CPM पर बोला हमला     |     मुख्यमंत्री को जेल में धीमी मौत दी जा रही… केजरीवाल को लेकर AAP का बड़ा आरोप     |     नकली खाकी वर्दी पहन जमा रहा था धौंस, मोतिहारी में एक और फर्जी पुलिसकर्मी के काले कारनामे     |     ईस्ट दिल्ली के मकान में मिली दो बच्चों की लाश, खून से लथपथ मिली मां     |     इस्लाम में फोटो फेसबुक पर अपलोड करना गुनाह, PAK के फतवे का देवबंद मदरसे ने किया समर्थन     |     मुझे कई ऐसे अधूरे काम अभी पूरे करने हैं, जो रह गए हैं, मथुरा की रैली में बोलीं हेमा मालिनी     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374