Breaking
भोरे में हुई इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन बैठक. यूपी बिहार सहित तीन जिला के पदाधिकारी रहे मौजूद. मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की मप्र हाई कोर्ट ने तथ्य छिपाकर याचिका दायर करने पर लगाया 10 हजार जुर्माना, दी सख्त हिदायत श्रम न्यायालय के आदेशानुसार शेष राशि का भुगतान ब्याज सहित करें, हाई कोर्ट ने दी 45 दिन की मोहलत पांच महीने में 21 लाख रुपये बढ़ी शिवराज स‍िंंह चौहान की संपत्ति इंदौर से चार रूट पर चलाई चार समर स्पेशल ट्रेन, फिर भी लंबी वेटिंग पद्मश्री जोधइया बाई बैगा नहीं डाल सकीं वोट, उमरिया में उनके घर पर भी नहीं पहुंचा मतदान दल राहुल गांधी 21 अप्रैल को सतना में करेंगे प्रचार, आसपास की दूसरी सीटों को भी साधने को कोशिश मादा चीता वीरा को मुरैना से रेस्क्यू कर वापस लाया गया कूनो नेशनल पार्क

ऊर्जा मंत्री ताेमर और पवैया की मुलाकात से ग्वालियर के सर्द माैसम में आई गर्माहट

Whats App

ग्वालियर। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ताेमर ने आज पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया के निवास पर पहुंचकर साैंजन्य भेंट की। हालांकि मुलाकात सामान्य थी, इसलिए इससे ग्वालियर के सर्द माैसम में भी राजनीतिक गलियाराें में गर्मी बढ़ा दी है। वहीं ऊर्जा मंत्री और पवैया के साथ का फाेटाे तेजी से इंटरनेट मीडिया पर वायरल हाे रहा है।

दरअसल विधानसभा चुनाव में पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया के खिलाफ कांग्रेस के बैनर तले वर्तमान ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ताेमर ने ही चुनाव लड़ा था। जिसमें पवैया काे हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद प्रदेश में राजनीतिक समीकरण बदले और ज्याेतिरादित्य सिंधिया भाजपा में शामिल हाे गए। उनके साथ भाजपा की सदस्यता लेने वालाें में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ताेमर भी थे। इसके बाद विधानसभा उपचुनाव हुए, जिसमें प्रद्युम्न सिंह ताेमर ने जीत हासिल की और ऊर्जा मंत्री बनाए गए। गाैरतलब है कि पवैया हमेशा से ही महल के खिलाफ मुखर रहे हैं। हालांकि अब दाेनाें ही नेता एक ही दल में हैं, लेकिन फिर भी दाेनाें कम ही साथ में दिखाई देते हैं। ऐसे में ऊर्जा मंत्री ताेमर एवं पवैया की यह मुलाकात राजनीतिक गलियाराें में काफी मायने रखती है। जिसके सभी अपने-अपने हिसाब से मायने निकाल रहे हैं।

सिंधिया भी बढ़ा रहे नजदीकियांः केंद्रीय मंत्री ज्याेतिरादित्य सिंधिया के भी पिछले कुछ दिनाें में ग्वालियर दाैरे बढ़ गए हैं। वह ग्वालियर विकास के प्राेजेक्टाें काे रफ्तार देने के साथ ही भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से घुलने मिलने का भी प्रयास कर रहे हैं। कई बार सामूहिक भाेज के आयाेजनाें में वह कार्यकर्ताओं काे प्लेट में भाेजन पराेसते और उनके साथ भाेजन करते भी दिखाई दिए हैं। सिंधिया की राह पर ही उनके समर्थक मंत्री एवं विधायक भी चल रहे हैं।

मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान     |     नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की     |     मप्र हाई कोर्ट ने तथ्य छिपाकर याचिका दायर करने पर लगाया 10 हजार जुर्माना, दी सख्त हिदायत     |     श्रम न्यायालय के आदेशानुसार शेष राशि का भुगतान ब्याज सहित करें, हाई कोर्ट ने दी 45 दिन की मोहलत     |     पांच महीने में 21 लाख रुपये बढ़ी शिवराज स‍िंंह चौहान की संपत्ति     |     इंदौर से चार रूट पर चलाई चार समर स्पेशल ट्रेन, फिर भी लंबी वेटिंग     |     पद्मश्री जोधइया बाई बैगा नहीं डाल सकीं वोट, उमरिया में उनके घर पर भी नहीं पहुंचा मतदान दल     |     राहुल गांधी 21 अप्रैल को सतना में करेंगे प्रचार, आसपास की दूसरी सीटों को भी साधने को कोशिश     |     मादा चीता वीरा को मुरैना से रेस्क्यू कर वापस लाया गया कूनो नेशनल पार्क     |     भोरे में हुई इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन बैठक. यूपी बिहार सहित तीन जिला के पदाधिकारी रहे मौजूद.     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374