New Year
Breaking
पटना।एलिट संस्थान की प्रतियोगिता किसी संस्थान से नहीं, उन हजारों बच्चों से है. पूरी खबर के लिए लिंक ... गोपलगंज।बाइक लूट कांड के आरोपी को भोरे पुलिस ने कटेया से किया गिरफ्तार। गोपलगंज। पुलिस मुठभेड़ के बाद दबोचा गया हथियार के साथ विशाल सिंह गैंग का शार्प शूटर सहनी , RCDF ने बढ़ाई सरस घी की कीमतें, 15 से 20 रुपए प्रति लीटर महंगे किए दाम कई बिजनेसमैन के यहां तलाशी, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर और रायगढ़ में चल रही कार्रवाई मुंबई इंडियंस की टीम को मिला दुनिया का सबसे खूंखार बल्लेबाज, दूर हुई रोहित की टेंशन नर्मदा का जलस्तर घटा, 2017 जैसे जलसंकट की आहट निर्माणाधीन शुगर मिल में काम कर रहे मजदूरों पर गिरा बॉयलर का भारी पैनल, एक की मौत कई घायल ग्रेनो वेस्ट की सोसायटी में सामूहिक नमाज अदा करने पर विवाद, आरोप- बाहर से आकर लोगों ने पढ़ी नमाज दिल्ली में विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के साथ लूट, कार का शीशा तोड़कर बदमाश उड़ा ले गए कीमती सा...

लखनऊ। पूर्व सीएम कल्याण सिंह का 89 साल की उम्र में निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर।

Whats App

लखनऊ.  इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सामने आ रही है, जहा उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का निधन हो गया है उनके निधन से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर व्याप्त हो गई है, बता दें कि कल्याण सिंह की तबीयत बीते 2 माह से खराब चल रही थी और वह लखनऊ के एसजीपीजीआई में उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था. वे 89 वर्ष के थे. कल्याण सिंह की तबीयत में गिरावट को देखते हुए सीएम योगी ने आज अपना गोरखपुर दौरा निरस्त कर दिया था. बता दें कि कल्याण सिंह यूपी के सीएम रहने के अलावा राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रह चुके हैं. निधन की सूचना मिलने पर बीजेपी के मंत्री, सांसद और कई कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ पड़ी है.

लखनऊ पीजीआई ने शनिवार देर शाम एक बयान जारी करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल माननीय कल्याण सिंह जी का एक लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया. उन्हें 4 जुलाई को संजय गांधी पी जी आई के के आईसीयू में गंभीर अवस्था में भर्ती किया था. लंबी बीमारी और शरीर के कई अंगों के धीरे-धीरे फेल होने के कारण आज उन्होंने अंतिम सांस ली.

21 जून से चल रहा है कल्याण सिंह का इलाज
कल्याण सिंह को 21 जून को लखनऊ के लोहिया संस्थान में भर्ती किया गया था. 4 जुलाई को जब सबसे पहले उनकी तबीयत ज्यादा खराब हुई थी तो यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनसे मिलने पहुंचे थे. थोड़ी देर बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या सहित प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी अस्पताल कल्याण सिंह का हालचाल लेने गए थे. तबीयत में सुधार न होने के बाद उसी दिन उन्हें PGI शिफ्ट किया गया था. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बीएल संतोष समेत बीजेपी संगठन के तमाम बड़े नेता कल्याण सिंह का हालचाल जानने PGI पहुंचे थे.

Whats App

आपको बता दें कि यूपी की राजनीति में कल्याण सिंह एक ऐसी तारीख है जिसको कभी मिटाया नहीं जा सकता है. कल्याण सिंह ने एक साल में बीजेपी को उस मुकाम पर लाकर खड़ा कर दिया कि पार्टी ने 1991 में अपने दम पर यूपी में सरकार बना ली. कल्याण सिंह यूपी में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री बने. ये हमेशा बड़े कारणों के कारण याद किए जाते रहेंगे.

गोपलगंज।बाइक लूट कांड के आरोपी को भोरे पुलिस ने कटेया से किया गिरफ्तार।     |     गोपलगंज। पुलिस मुठभेड़ के बाद दबोचा गया हथियार के साथ विशाल सिंह गैंग का शार्प शूटर सहनी ,     |     RCDF ने बढ़ाई सरस घी की कीमतें, 15 से 20 रुपए प्रति लीटर महंगे किए दाम     |     कई बिजनेसमैन के यहां तलाशी, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर और रायगढ़ में चल रही कार्रवाई     |     मुंबई इंडियंस की टीम को मिला दुनिया का सबसे खूंखार बल्लेबाज, दूर हुई रोहित की टेंशन     |     नर्मदा का जलस्तर घटा, 2017 जैसे जलसंकट की आहट     |     निर्माणाधीन शुगर मिल में काम कर रहे मजदूरों पर गिरा बॉयलर का भारी पैनल, एक की मौत कई घायल     |     ग्रेनो वेस्ट की सोसायटी में सामूहिक नमाज अदा करने पर विवाद, आरोप- बाहर से आकर लोगों ने पढ़ी नमाज     |     पटना।एलिट संस्थान की प्रतियोगिता किसी संस्थान से नहीं, उन हजारों बच्चों से है. पूरी खबर के लिए लिंक को क्लिक करें..     |     दिल्ली में विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के साथ लूट, कार का शीशा तोड़कर बदमाश उड़ा ले गए कीमती सामान     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374