Breaking
पहले चरण की वो सीटें, जो तय करेंगी 2024 की तस्वीर बंगाल में इंडिया गठबंधन में घमासान, लेफ्ट के मेनिफेस्टो में BJP-TMC पर हमला, जानें क्या है खास बीजेपी ने बंगाल में रामनवमी पर भड़काई हिंसा: ममता बनर्जी नीतीश कुमार क्यों मुस्लिमों से लगातार हो रहे मुखातिब, आखिर जेडीयू को क्या डर सता रहा? आदित्य श्रीवास्तव समेत UPSC में 7 छात्रों के चयन पर सिटी मॉन्टेसरी स्कूल ने मनाया जश्न, अभिभावकों को... अपनी अगली फिल्म में टीचर बनेंगे शाहरुख खान? सुहाना के रोल समेत 4 बड़े बदलाव हो गए! दुश्मन को चकमा देने में माहिर है निर्भय मिसाइल, अब बनेगी भारत की ताकत ‘मुझे हैरानी होती है जब पीएम ऐसा कहते हैं’, केरल में बोले राहुल गांधी अपराधी की तरह सोचते हैं केजरीवाल… मनोज तिवारी बोले- डासना जेल में किया जाए शिफ्ट कुरुक्षेत्र से अभय चौटाला, हिसार से सुनैना, अंबाला से गुरप्रीत सिंह, INLD ने हरियाणा में 3 उम्मीदवार...

ओमिक्रोन के बाद अब आया डेल्टाक्रोन वैरिएंट, इस देश में मिला इस संक्रमण का पहला मामला

Whats App

निकोसिया। कोरोना वायरस के एक के बाद एक सामने आ रहे नए वैरिएंट ने पूरी दुनिया की नींद उड़ा दी है। दूसरी लहर में भारत और दुनिया को बुरी तरह प्रभावित करने वाले डेल्टा वैरिएंट से उबरने के बाद इस समय ओमिक्रोन वैरिएंट का खतरा मंडराया हुआ है, लेकिन अब इन सबसे बीच एक और वैरिएंट सामने आया है, जिसे ‘डेल्टाक्रोन’ (Deltacron) कहा जा रहा है।

डेल्टा वैरिएंट के समान है डेल्टाक्रोन का जेनेटिक बैकग्राउं

एक रिपोर्ट में कहा गया है कि साइप्रस में एक नया कोरोना वैरिएंट डेल्टाक्रोन उभरा है। साइप्रस मेल का हवाला देते हुए जेरूसलम पोस्ट ने बताया कि रिपोर्ट में कहा गया है कि डेल्टाक्रोन का जेनेटिक बैकग्राउंड डेल्टा वैरिएंट के समान है, साथ ही इसमें ओमिक्रोन जैसे कुछ म्यूटेशन भी हैं, इसीलिए इसे डेल्टाक्रोन कहा गया है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि यह चिंता की बात नहीं है। कुल मिलाकर साइप्रस में लिए गए 25 नमूनों में ओमिक्रोन के 10 म्यूटेशन पाए गए। 11 नमूने उन लोगों के थे, जो वायरस के कारण अस्पताल में भर्ती थे, जबकि 14 सामान्य आबादी से आए थे।

Whats App

साइप्रस विश्वविद्यालय में जैव प्रौद्योगिकी और आणविक वायरोलॉजी की प्रयोगशाला के प्रमुख डा लियोनडिओस कोस्त्रिकिस ने कहा कि अस्पताल में भर्ती रोगियों के बीच म्यूटेशन की तीवता अधिक थी। यह नए वैरिएंट और अस्पताल में भर्ती होने के बीच संबंध की इशारा करता है।

डेल्टा और ओमिक्रोन से मिलकर बना है ‘डेल्टाक्रोन

कोस्त्रिकिस ने इस बात पर भी जोर दिया कि इस वैरिएंट का डेल्टा वैरिएंट के समान जेनेटिक बैकग्राउंड है। साथ ही ओमिक्रोन से कुछ म्यूटेशन भी हैं। साइप्रस के स्वास्थ्य मंत्री मिखलिस हाडजीपांडेलस ने कहा कि नया वैरिएंट फिलहाल चिंता की बात नहीं है। मंत्री ने नए वैरिएंट की खोज पर भी गर्व व्यक्त किया

इस बारे में मंत्री हाजीपांडेलस ने कहा कि डा. कोस्त्रिकिस की टीम के अभूतपूर्व शोध और निष्कर्ष हमें अपने वैज्ञानिकों पर गर्व कराते हैं। जेरूसलम पोस्ट के अनुसार, मंत्री ने यह भी कहा कि यह शोध स्वास्थ्य के मामलों में हमारे देश साइप्रस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रखता है। वैसे अब तक नए वैरिएंट के वैज्ञानिक नाम की घोषणा नहीं की गई है।

पहले चरण की वो सीटें, जो तय करेंगी 2024 की तस्वीर     |     बंगाल में इंडिया गठबंधन में घमासान, लेफ्ट के मेनिफेस्टो में BJP-TMC पर हमला, जानें क्या है खास     |     बीजेपी ने बंगाल में रामनवमी पर भड़काई हिंसा: ममता बनर्जी     |     नीतीश कुमार क्यों मुस्लिमों से लगातार हो रहे मुखातिब, आखिर जेडीयू को क्या डर सता रहा?     |     आदित्य श्रीवास्तव समेत UPSC में 7 छात्रों के चयन पर सिटी मॉन्टेसरी स्कूल ने मनाया जश्न, अभिभावकों को भी किया सम्मानित     |     अपनी अगली फिल्म में टीचर बनेंगे शाहरुख खान? सुहाना के रोल समेत 4 बड़े बदलाव हो गए!     |     दुश्मन को चकमा देने में माहिर है निर्भय मिसाइल, अब बनेगी भारत की ताकत     |     ‘मुझे हैरानी होती है जब पीएम ऐसा कहते हैं’, केरल में बोले राहुल गांधी     |     अपराधी की तरह सोचते हैं केजरीवाल… मनोज तिवारी बोले- डासना जेल में किया जाए शिफ्ट     |     कुरुक्षेत्र से अभय चौटाला, हिसार से सुनैना, अंबाला से गुरप्रीत सिंह, INLD ने हरियाणा में 3 उम्मीदवार उतारे     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374