Breaking
भोरे में हुई इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन बैठक. यूपी बिहार सहित तीन जिला के पदाधिकारी रहे मौजूद. मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की मप्र हाई कोर्ट ने तथ्य छिपाकर याचिका दायर करने पर लगाया 10 हजार जुर्माना, दी सख्त हिदायत श्रम न्यायालय के आदेशानुसार शेष राशि का भुगतान ब्याज सहित करें, हाई कोर्ट ने दी 45 दिन की मोहलत पांच महीने में 21 लाख रुपये बढ़ी शिवराज स‍िंंह चौहान की संपत्ति इंदौर से चार रूट पर चलाई चार समर स्पेशल ट्रेन, फिर भी लंबी वेटिंग पद्मश्री जोधइया बाई बैगा नहीं डाल सकीं वोट, उमरिया में उनके घर पर भी नहीं पहुंचा मतदान दल राहुल गांधी 21 अप्रैल को सतना में करेंगे प्रचार, आसपास की दूसरी सीटों को भी साधने को कोशिश मादा चीता वीरा को मुरैना से रेस्क्यू कर वापस लाया गया कूनो नेशनल पार्क

पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत होगी : प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा

Whats App

मंदसौर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा को उम्‍मीद है कि पांच राज्‍यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जीत हासिल होगी। शर्मा भाजपा के जिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने आए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का रविवार सुबह आगमन पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इससे पहले वीडी शर्मा पशुपतिनाथ महादेव मंदिर पहुंचे

यहां पूजा अर्चना के बाद मीडिया से चर्चा में शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में संगठन आज सशक्त बना है। पांचों चुनावी राज्यों में प्रधानमंत्री के प्रति पूरे देश की जो भावना है, पूरा जनमानस प्रधानमंत्री के साथ खड़ा है। हर गरीब का जीवन बदलने का कार्य देश में हो रहा है। व्यापक समर्थन मोदी को इस देश के अंदर है।

उन्‍होंने कहा कि मैं मानता हूं कि पांचों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत के साथ प्रधानमंत्री और हमारी राज्य सरकारों की गरीब कल्याण की योजनाओं के आधार पर जनता व्यापक समर्थन देगी।

Whats App

उन्‍होंने कांग्रेस पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश में अपना अस्तित्व खो चुकी है। कांग्रेस तो अब केवल अपना अस्तित्व बनाए रखने के लिए दूसरों के साथ मिलकर काम करने का प्रयास करती है । आज कांग्रेस अस्तित्व खो रही है तो उसका जो नेतृत्व है आज वही देश में अप्रासंगिक हो गया है। मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहता ।

शर्मा ने कहा कि हम किसी की आलोचना नहीं करते। आज स्थिति ऐसी है कि इस देश के अंदर कांग्रेस अपना अस्तित्व खो चुकी है। सर्किट हाउस से मनमोहन वाटिका तक के लगभग आठ किमी के रास्ते में लगभग 20 से अधिक जगह भाजपा, भाजयुमो पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मंच लगाकर स्वागत किया।

मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान     |     नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की     |     मप्र हाई कोर्ट ने तथ्य छिपाकर याचिका दायर करने पर लगाया 10 हजार जुर्माना, दी सख्त हिदायत     |     श्रम न्यायालय के आदेशानुसार शेष राशि का भुगतान ब्याज सहित करें, हाई कोर्ट ने दी 45 दिन की मोहलत     |     पांच महीने में 21 लाख रुपये बढ़ी शिवराज स‍िंंह चौहान की संपत्ति     |     इंदौर से चार रूट पर चलाई चार समर स्पेशल ट्रेन, फिर भी लंबी वेटिंग     |     पद्मश्री जोधइया बाई बैगा नहीं डाल सकीं वोट, उमरिया में उनके घर पर भी नहीं पहुंचा मतदान दल     |     राहुल गांधी 21 अप्रैल को सतना में करेंगे प्रचार, आसपास की दूसरी सीटों को भी साधने को कोशिश     |     मादा चीता वीरा को मुरैना से रेस्क्यू कर वापस लाया गया कूनो नेशनल पार्क     |     भोरे में हुई इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन बैठक. यूपी बिहार सहित तीन जिला के पदाधिकारी रहे मौजूद.     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374