Breaking
क्या अंडे का पीला हिस्सा खाने से शरीर में फैट बढ़ने लगता है? एक्सपर्ट से डिटेल में जानें समीक्षा में 21 उम्मीदवारों के नामांकन पाए गए सही, एक उम्मीदवार का नामांकन हुआ अस्वीकृत UP Board 10th,12th Result 2024 में लड़कियों ने मारी बाजी, जानें कितने लड़के हुए पास MRP से अधिक कीमत पर बेच रहे थे शराब, तीन दुकानों पर कार्रवाई मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया रोड शो, जाम में फंसे लोग खाई में गिरा बरातियों को लेकर जा रहा वाहन, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल मुरैना के रुअर गांव में कांग्रेस प्रत्याशी के छोटे भाई पर फायरिंग ग्वालियर में दो मैरिज गार्डन में लगी भीषण आग ,मची भगदड़, शादी समारोह के दौरान AC में हुआ ब्लास्ट... मानपुर रेंज में तेंदुए का शव मिला, शिकार की आशंका, जांच में शिकारियों के बिछाए 15 फंदे मिले चुनाव ड्यूटी से लौट रहे पुलिस जवानों की बस पलटी, 21 से ज्यादा जवान हुए घायल..

बिहार के प्रत्येक जिले में हर दिन 24 घंटे मेडिकल हेल्पलाइन सेवा एक्टिवः स्वास्थ्य मंत्री

Whats App

पटनाः बिहार में लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने और इससे संबंधित जानकारी देने के लिए हर दिन 24 घंटे मेडिकल हेल्पलाइन सेवा हर जिले में शुरू की गई है।

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने रविवार को कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव, उपचार और टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग योजनाबद्ध तरीके से काम कर रहा है। लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने और इससे संबंधित जानकारी के लिए हर दिन 24 घंटे मेडिकल हेल्पलाइन सेवा सभी जिले में एक्टिव है। बिहार के सभी जिलों में दी जा रही इस सुविधा के जरिए लोग टॉल फ्री नंबर पर डॉक्टरों की सलाह के साथ कोरोना जांच के लिए निकटतम अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र की जानकारी ले सकते हैं।

पांडेय ने कहा कि इस हेल्पलाइन के जरिए गर्भवती महिला, बुजुर्ग व्यक्ति और गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों को कोरोना जांच के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना से ग्रसित व्यक्ति की यदि ज्यादा तबीयत खराब होती है तो, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने के लिए हर दिन 24 घंटे मुफ्त एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई है। इसके अलावा नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त कर्मी के माध्यम से होम आइसोलेशन में रहने वाले व्यक्तियों का प्रत्येक दिन स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी प्राप्त करने का आदेश दिया गया है, ताकि विभाग को सही समय पर उनकी स्थिति का पता चल सके।

Whats App

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमित मरीजों को स्वास्थ्य विभाग ने डाक विभाग के सहयोग से जरूरी दवाएं भेजने की व्यवस्था की है। कोरोना किट में सभी दवाइयां मौजूद रहेंगी जो मरीजों के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना जांच के दौरान लोग अपना सही पता और मोबाइल नंबर डाले, जिससे दवा की आपूर्ति में सहुलियत हो। पांडेय ने संकमण से बचने के लिए लोगों से सरकार की ओर से दी जा रही सुविधाओं का लाभ लेने और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की भी अपील की।

क्या अंडे का पीला हिस्सा खाने से शरीर में फैट बढ़ने लगता है? एक्सपर्ट से डिटेल में जानें     |     समीक्षा में 21 उम्मीदवारों के नामांकन पाए गए सही, एक उम्मीदवार का नामांकन हुआ अस्वीकृत     |     UP Board 10th,12th Result 2024 में लड़कियों ने मारी बाजी, जानें कितने लड़के हुए पास     |     MRP से अधिक कीमत पर बेच रहे थे शराब, तीन दुकानों पर कार्रवाई     |     मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया रोड शो, जाम में फंसे लोग     |     खाई में गिरा बरातियों को लेकर जा रहा वाहन, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल     |     मुरैना के रुअर गांव में कांग्रेस प्रत्याशी के छोटे भाई पर फायरिंग     |     ग्वालियर में दो मैरिज गार्डन में लगी भीषण आग ,मची भगदड़, शादी समारोह के दौरान AC में हुआ ब्लास्ट…     |     मानपुर रेंज में तेंदुए का शव मिला, शिकार की आशंका, जांच में शिकारियों के बिछाए 15 फंदे मिले     |     चुनाव ड्यूटी से लौट रहे पुलिस जवानों की बस पलटी, 21 से ज्यादा जवान हुए घायल..     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374