Local & National News in Hindi

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में गिरी 3 मंजिला इमारत, 5 मजदूर मलबे में फंसे

29

दिल्ली में सोमवार की दोपहर सत्य निकेतन इलाके में एक तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढह गई। इस हादसे में कई मजदूरों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। फिलहाल पुलिस और दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और राहत एवं बचाव का काम जारी है। दोपहर करीब 1:24 बजे यहां सत्या निकेतन बिल्डिंग नंबर 173 में एक घर गिरने की सूचना मिली थी। दमकल की छह गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं। उन्होंने कहा कि पांच मजदूर मलबे में फंसे हुए हैं और उन्हें बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने कहा कि उनकी टीम भी मौके पर है और बचाव अभियान में मदद कर रही है। मलबे में 5 मजदूरों के दबने की आशंका है। पुलिस, दमकल और अन्य बचाव दल राहत कार्य में जुटे हुए हैं। मलबे को हटाने के लिए जेसीबी मशीन की मदद ली जा रही है। इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ”ये हादसा बेहद दुखद है। जिला प्रशासन राहत और बचाव के काम में जुटा है। मैं खुद घटना से सम्बंधित हर जानकारी ले रहा हूं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.