Breaking
बंगाल में इंडिया गठबंधन में घमासान, लेफ्ट के मेनिफेस्टो में BJP-TMC पर हमला, जानें क्या है खास बीजेपी ने बंगाल में रामनवमी पर भड़काई हिंसा: ममता बनर्जी नीतीश कुमार क्यों मुस्लिमों से लगातार हो रहे मुखातिब, आखिर जेडीयू को क्या डर सता रहा? आदित्य श्रीवास्तव समेत UPSC में 7 छात्रों के चयन पर सिटी मॉन्टेसरी स्कूल ने मनाया जश्न, अभिभावकों को... अपनी अगली फिल्म में टीचर बनेंगे शाहरुख खान? सुहाना के रोल समेत 4 बड़े बदलाव हो गए! दुश्मन को चकमा देने में माहिर है निर्भय मिसाइल, अब बनेगी भारत की ताकत ‘मुझे हैरानी होती है जब पीएम ऐसा कहते हैं’, केरल में बोले राहुल गांधी अपराधी की तरह सोचते हैं केजरीवाल… मनोज तिवारी बोले- डासना जेल में किया जाए शिफ्ट कुरुक्षेत्र से अभय चौटाला, हिसार से सुनैना, अंबाला से गुरप्रीत सिंह, INLD ने हरियाणा में 3 उम्मीदवार... साथ में मुस्लिम लड़की, हाथ में बंधा कलावा… देखते ही युवक की कर दी पिटाई

शिवहर के दो सगे भाईयों की वैशाली में सड़क हादसे में मौत

Whats App

शिवहर। शिवहर जिले के दो सगे भाईयों की मुजफ्फरपुर-पटना हाईवे के वैशाली जिले के भगवानपुर के पास रविवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतकों की पहचान शिवहर जिले के पिपराही थाना के बसहिया वार्ड चार निवासी व शिवहर निबंधन कार्यालय में कातिब के पद पर तैनात जयराम प्रसाद के पुत्र रुपेश कुमार (28) व नितेश कुमार (23) के रूप में की गई है। घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया है। मृतक के स्वजन हाजीपुर के लिए रवाना हो गए है।

कातिब जयराम प्रसाद को दो पुत्र थे। दोनों पटना रहते थे। रुपेश ने हाल ही में पटना में बिजली विभाग में नौकरी शुरू की थी। जबकि, नितेश भाई के साथ पटना में रहकर पढ़ाई करता था। बताया गया हैं कि, दोनों भाई रविवार को बाइक पर सवार होकर पटना से अपने घर शिवहर लौट रहे थे। इसी क्रम में वैशाली जिले के भगवानपुर के पास तेज रफ्तार वाहन ने दोनों को कुचल दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव को हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया।

सदर अस्पताल में मृतकों के जेब से मिले ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर दोनों की पहचान हुई। रविवार को दोपहर बाद वैशाली पुलिस ने मोबाइल पर स्वजनों को हादसे में दोनों की मौत की जानकारी दी। इसके बाद स्वजनों में हड़कंप मच गया। वहीं स्वजन हाजीपुर के लिए रवाना हो गए। स्थानीय निवासी विक्रम कुमार ने बताया कि इस घटना में जयराम प्रसाद के दोनों पुत्र की मौत हो गई है। एक साथ दोनों जवान बेटों की मौत से उसके माता-पिता समेत स्वजन मर्माहत है। इधर, गांव के लोग शव लाए जाने का इंतजार कर रहे है।

बंगाल में इंडिया गठबंधन में घमासान, लेफ्ट के मेनिफेस्टो में BJP-TMC पर हमला, जानें क्या है खास     |     बीजेपी ने बंगाल में रामनवमी पर भड़काई हिंसा: ममता बनर्जी     |     नीतीश कुमार क्यों मुस्लिमों से लगातार हो रहे मुखातिब, आखिर जेडीयू को क्या डर सता रहा?     |     आदित्य श्रीवास्तव समेत UPSC में 7 छात्रों के चयन पर सिटी मॉन्टेसरी स्कूल ने मनाया जश्न, अभिभावकों को भी किया सम्मानित     |     अपनी अगली फिल्म में टीचर बनेंगे शाहरुख खान? सुहाना के रोल समेत 4 बड़े बदलाव हो गए!     |     दुश्मन को चकमा देने में माहिर है निर्भय मिसाइल, अब बनेगी भारत की ताकत     |     ‘मुझे हैरानी होती है जब पीएम ऐसा कहते हैं’, केरल में बोले राहुल गांधी     |     अपराधी की तरह सोचते हैं केजरीवाल… मनोज तिवारी बोले- डासना जेल में किया जाए शिफ्ट     |     कुरुक्षेत्र से अभय चौटाला, हिसार से सुनैना, अंबाला से गुरप्रीत सिंह, INLD ने हरियाणा में 3 उम्मीदवार उतारे     |     साथ में मुस्लिम लड़की, हाथ में बंधा कलावा… देखते ही युवक की कर दी पिटाई     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374