Breaking
छिंदवाड़ा में वोटिंग के बीच आपस में भिड़े कांग्रेस-भाजपा के कार्यकर्ता, जमकर चली लाठियां बस्तर में शांतिपूर्ण वोटिंग जारी, 3 बजे तक 58.14 प्रतिशत हुआ मतदान वोट डालने यूपी-बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी, चल रहीं 185 स्पेशल ट्रेनें कांग्रेस प्रत्याशी की रैली में क्या सचमुच आए शाहरुख खान? वीडियो वायरल 10 हजार का लालच और गंवा दिए 35 लाख; ऐसे ठगी के शिकार हुए अधिकारी साहब एमएस धोनी के आगे केएल राहुल को ‘घर’ में भी चैन नहीं, CSK के ‘3 फैक्टर’ बिगाड़ेंगे खेल! फायरिंग के बाद पहली बार सलमान खान बाहर दिखे, लॉरेंस बिश्नोई ने फिर धमकी दे दी! Nestle की बेबी फूड में मामले में बढ़ेगी परेशानी, FSSAI अब रिपोर्ट की करेगी जांच कूलर और एयर कंडीशनर की तरह ठंडक करता है ये फैन, ह्यूमिडिटी का नहीं रहेगा नामो निशान ससुराल में बेटी हमेशा रहेगी खुशहाल, अगर विदाई के समय अपनाएंगे ये आसान उपाय

छत्तीसगढ़ में जैविक खेती करने वाले किसानों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

Whats App

रायपुर। प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार पुरजोर कोशिश कर रही है, लेकिन कृषि विभाग के अधिकारी उसे धरातल पर उतारने के बजाय मनमानी कर रहे हैं। अब अधिकारी कह रहे हैं कि जैविक खेती करने वाले प्रदेश के किसानों को जल्द ही राजीव गांधी न्याय योजना के तहत प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। प्रोत्साहन राशि एक एकड़ के हिसाब से 10 हजार रुपये मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि कृषि विभाग के अधिकारियों की मनमानी के कारण प्रदेश के किसानों को सुगंधित धान के बीज के बदले बिना महक वाला बीज थमा दिया है। सुगंध न होने के कारण जैविक पद्धति से उपजे धान का मूल्य प्रदेश के समर्थन मूल्य से कम मिल रहा हैै, जबकि कृषि विभाग के अधिकारियों ने पहले दावा किया था कि इस धान की प्रति क्विंटल खरीदी 3,000 रुपये से अधिक में होगी, लेकिन ऐन वक्त पर ऐसा नहीं हुआ। इधर प्रदेश में जैविक खेती करने वाले किसानों का इस साल रकबा कट गया है। इससे किसानों में आक्रोश बढ़ गया है।

जल्द व्यवस्था नहीं पर कृषि विभाग का घेराव

Whats App

आरंग ब्लाक के किसान ओमप्रकाश सेन, नारद निषाद और मोहर ध्रुव ने कहा कि सरकार यदि जल्द ही किसानों को बाजार मूल्य नहीं दिला पाती है तो कृषि विभाग के दफ्तर का घेराव किया जाएगा, क्योंकि हजारों नुकसानों को सुगंधित धान के बीज देने के नाम पर ठगी की गई है। आज लागत मूल्य भी नहीं निकल रहा है। किसान विभागीय अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर हो रहे हंै।

व्यापारियों से बातचीत जारी

अभी मंडी प्रशासन और व्यापारियों से मूल्य को लेकर बातचीत जारी है। जल्द ही इस पर फैसला लेंगे। किसानों को राजीव गांधी न्याय योजना के तहत प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

-आरके कश्यप, उप संचालक, कृषि विभाग

छिंदवाड़ा में वोटिंग के बीच आपस में भिड़े कांग्रेस-भाजपा के कार्यकर्ता, जमकर चली लाठियां     |     बस्तर में शांतिपूर्ण वोटिंग जारी, 3 बजे तक 58.14 प्रतिशत हुआ मतदान     |     वोट डालने यूपी-बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी, चल रहीं 185 स्पेशल ट्रेनें     |     कांग्रेस प्रत्याशी की रैली में क्या सचमुच आए शाहरुख खान? वीडियो वायरल     |     10 हजार का लालच और गंवा दिए 35 लाख; ऐसे ठगी के शिकार हुए अधिकारी साहब     |     एमएस धोनी के आगे केएल राहुल को ‘घर’ में भी चैन नहीं, CSK के ‘3 फैक्टर’ बिगाड़ेंगे खेल!     |     फायरिंग के बाद पहली बार सलमान खान बाहर दिखे, लॉरेंस बिश्नोई ने फिर धमकी दे दी!     |     Nestle की बेबी फूड में मामले में बढ़ेगी परेशानी, FSSAI अब रिपोर्ट की करेगी जांच     |     कूलर और एयर कंडीशनर की तरह ठंडक करता है ये फैन, ह्यूमिडिटी का नहीं रहेगा नामो निशान     |     ससुराल में बेटी हमेशा रहेगी खुशहाल, अगर विदाई के समय अपनाएंगे ये आसान उपाय     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374