Local & National News in Hindi

सामान को पहुंचा नुकसान, एयर इंडिया पर भड़के बैडमिंटन खिलाड़ी सौरभ वर्मा

0 56

नई दिल्ली: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सौरभ वर्मा ने राष्ट्रीय एयरलाइन एयर इंडिया की दिल्ली से कोपेनहेगेन की यात्रा के दौरान उनके सामान को नुकसान पहुंचाने के लिए रविवार को कड़ी आलोचना की। वर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा किपिछले कुछ सप्ताह में एयर इंडिया ने जो सेवाएं प्रदान कीं उससे वास्तव में निराश हूं। मैं दिल्ली से कोपेनहेगेन की यात्रा कर रहा था और जब मैंने पाया कि मेरे सामान को नुकसान पहुंचाया गया है। मैंने तुरंत एयर इंडिया स्टॉफ के पास शिकायत दर्ज कराई।”

इस 26 वर्षीय शटलर ने कहा कि एयरलाइन के पास शिकायत दर्ज कराने के बावजूद उन्हें नुकसान पहुंचाए गए सामान का कोई मुआवजा नहीं मिला। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैंने मेल भी भेजा था जिसमें शिकायत की रसीदी और टूटे सामान की तस्वीरें भी भेजी गयी थी। लेकिन मुझे 20 दिन के बाद भी कोई जवाब या मुआवजा नहीं मिला।” पिछले साल रूसी ओपन और डच ओपन बैडमिंटन के विजेता वर्मा ने जल्द से जल्द मामला सुलझाने के लिये कहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !