Breaking
सीआरएम ने परखी पटरियों की गुणवत्ता, अब नए ट्रैक पर दौड़ेंगी ट्रेनें एक नारी पुलिस पर भारी, बिना हेलमेट रोका तो रोने लगी महिला, हाथ जोड़कर कहा जाओ प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी हरदा में आमसभा को संबोध‍ित करेंगे, कुछ देर में पहुंचने वाले है प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने को और कालेजों के पास नहीं संबद्धता तवा रिसोर्ट के मेन्यू कार्ड में दिखेंगे चुनावी व्यंजन, वोट डालने वाले दूल्हा-दुल्हनों को मिलेगा उपहा... दूसरे चरण में वोटरों को झुलसा देगी गर्मी, जानें किस शहर के लिए कौन सा अलर्ट जारी वन विभाग ने जानापाव से किया तेंदुए का रेस्क्यू, एक वनकर्मी घायल ओंकारेश्वर दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकराई, 7 वर्षीय मासूम की मौत, 6 घायल खरगोन में बोले मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव- कांग्रेस देश के टुकड़े करवाने वाली पार्टी सोनिया-राहुल बैकफुट पर आए, बेनकाब हुई कांग्रेस… सैम पित्रोदा के बयान पर अमित शाह का पलटवार

श्रीलंका ने भारत की मदद से शुरू की लग्जरी ट्रेन सेवा, तमिल बहुल जाफना जिले को राजधानी कोलंबो से जोड़ेगी

Whats App

कोलंबो। श्रीलंका ने भारत की तरफ से दी गई ऋण सहायता की मदद से देश के तमिल बहुल जाफना जिले को राजधानी कोलंबो से जोड़ने वाली लग्जरी ट्रेन सेवा शुरू की है। श्रीलंका की परिवहन मंत्री ने महामारी के बीच सहयोग जारी रखने के लिए भारत सरकार के प्रति आभार प्रकट किया है। इंटरसिटी ट्रेन सेवा की शुरुआत रविवार को कोलंबो के माउंट लाविनिया उपनगर से उत्तर में जाफना के कांकेसंथुराई तटीय उपनगर तक के लिए हुई।

दोनों शहरों के बीच की दूरी करीब 386 किलोमीटर है। श्रीलंका स्थित भारतीय उच्चायोग ने इसे भारत-श्रीलंका संबंधों में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया। उच्चायोग ने ट्वीट किया, ‘रेलवे के बुनियादी ढांचे को और मजबूती दी गई!! उत्तरी प्रांत के लिए आज शुरू की गई ट्रेन सेवा श्रीलंका के साथ भारत की विकास साझेदारी के दो प्रमुख स्तंभों को दर्शाती है। ये हैं बुनियादी ढांचा विकास और देशव्यापी दृष्टि।’

Whats App

भारत ने ऋण सुविधा के तहत श्रीलंका को एसी डीजल मल्टीपल यूनिट (एसी डीएमयू) दी थी। श्रीलंका की परिवहन मंत्री पवित्रा वन्नियाराच्ची ने उद्घाटन कार्यक्रम के बाद ट्रेन में यात्रा की। भारत के उप उच्चायुक्त विनोद के. जैकब ने कोलंबो फोर्ट स्टेशन पर उनका स्वागत किया। जैकब ने कहा, ‘यह ट्रेन सेवा लोगों को आवागमन की सुविधा प्रदान करेगी और दोनों देशों के बीच परस्पर लाभकारी सहयोग पर बल देगी।’

भारतीय मिशन ने एक बयान में बताया कि श्रीलंका के विकास कायरें में भारत का कुल योगदान 3.5 अरब डालर (259.1 अरब रुपये) से अधिक है। इसमें करीब 57 करोड़ डालर (42.24 अरब रुपये) की विशुद्ध रूप से अनुदान परियोजनाएं शामिल हैं।

उल्‍लेखनीय है कि भारत की ओर से यह मदद ऐसे वक्‍त में की गई है जब श्रीलंका में मुद्रास्‍फीति रिकार्ड 11.1 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच गई है। यही नहीं श्रीलंका पर दिवालिया होने का खतरा मंडराने लगा है। पिछले साल 30 अगस्त को देश की मुद्रा का जबर्दस्त अवमूल्यन होने के बाद श्रीलंका सरकार ने राष्ट्रीय वित्तीय आपातकाल घोषित किया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक 2014 से 2019 तक श्रीलंका का विदेशी कर्ज बढ़कर जीडीपी का 42.6 प्रतिशत हो गया है।

सीआरएम ने परखी पटरियों की गुणवत्ता, अब नए ट्रैक पर दौड़ेंगी ट्रेनें     |     एक नारी पुलिस पर भारी, बिना हेलमेट रोका तो रोने लगी महिला, हाथ जोड़कर कहा जाओ     |     प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी हरदा में आमसभा को संबोध‍ित करेंगे, कुछ देर में पहुंचने वाले है     |     प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने को और कालेजों के पास नहीं संबद्धता     |     तवा रिसोर्ट के मेन्यू कार्ड में दिखेंगे चुनावी व्यंजन, वोट डालने वाले दूल्हा-दुल्हनों को मिलेगा उपहार     |     दूसरे चरण में वोटरों को झुलसा देगी गर्मी, जानें किस शहर के लिए कौन सा अलर्ट जारी     |     वन विभाग ने जानापाव से किया तेंदुए का रेस्क्यू, एक वनकर्मी घायल     |     ओंकारेश्वर दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकराई, 7 वर्षीय मासूम की मौत, 6 घायल     |     खरगोन में बोले मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव- कांग्रेस देश के टुकड़े करवाने वाली पार्टी     |     सोनिया-राहुल बैकफुट पर आए, बेनकाब हुई कांग्रेस… सैम पित्रोदा के बयान पर अमित शाह का पलटवार     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374