Breaking
भोरे में हुई इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन बैठक. यूपी बिहार सहित तीन जिला के पदाधिकारी रहे मौजूद. मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की मप्र हाई कोर्ट ने तथ्य छिपाकर याचिका दायर करने पर लगाया 10 हजार जुर्माना, दी सख्त हिदायत श्रम न्यायालय के आदेशानुसार शेष राशि का भुगतान ब्याज सहित करें, हाई कोर्ट ने दी 45 दिन की मोहलत पांच महीने में 21 लाख रुपये बढ़ी शिवराज स‍िंंह चौहान की संपत्ति इंदौर से चार रूट पर चलाई चार समर स्पेशल ट्रेन, फिर भी लंबी वेटिंग पद्मश्री जोधइया बाई बैगा नहीं डाल सकीं वोट, उमरिया में उनके घर पर भी नहीं पहुंचा मतदान दल राहुल गांधी 21 अप्रैल को सतना में करेंगे प्रचार, आसपास की दूसरी सीटों को भी साधने को कोशिश मादा चीता वीरा को मुरैना से रेस्क्यू कर वापस लाया गया कूनो नेशनल पार्क

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में पड़े विघ्न को लेकर बोली प्रियंका गांधी

Whats App

जालंधर: मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में विघ्न पड़ने पर की गई बातचीत को लेकर चल रहे राजनीतिक विवाद में सोमवार को कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री प्रियंका गांधी ने स्थिति साफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी ने उन्हें फोन नहीं किया था बल्कि स्वयं उन्होंने (प्रियंका ने) मुख्यमंत्री को फोन किया था।

प्रियंका गांधी ने एक चैनल से बातचीत में कहा कि उनके पास कोई भी संवैधानिक पद नहीं है। जब उन्होंने टी.वी. पर देखा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर समाचार आ रहे हैं तो वह चिंतित हो गई थीं तथा उन्होंने मुख्यमंत्री को फोन करके पूछा था कि क्या कांग्रेस सरकार से कोई गलती तो नहीं हुई। चन्नी उनके सहयोगी साथी हैं तथा इस नाते वह उन्हें फोन कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि वह स्पष्ट कर देना चाहती हैं कि मोदी जी देश के प्रधानमंत्री हैं। प्रधानमंत्री की सुरक्षा को बनाए रखना सभी का कर्तव्य है और यदि उनकी सुरक्षा में कोई विघ्न पड़ता है तो हम सबके लिए चिंता की बात है।

Whats App

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी ने उन्हें स्पष्ट कर दिया था कि प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा को लेकर कोई कोताही नहीं बरती गई है तथा प्रधानमंत्री की सुरक्षा को बनाकर रखना राज्य सरकार का मुख्य कर्तव्य है। जब उनसे पूछा गया कि क्या भाजपा प्रधानमंत्री की सुरक्षा के मामले को लेकर राजनीति कर रही है तो उन्होंने कहा कि किसी को भी ऐसे संवेदनशील मामले पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।

मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान     |     नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की     |     मप्र हाई कोर्ट ने तथ्य छिपाकर याचिका दायर करने पर लगाया 10 हजार जुर्माना, दी सख्त हिदायत     |     श्रम न्यायालय के आदेशानुसार शेष राशि का भुगतान ब्याज सहित करें, हाई कोर्ट ने दी 45 दिन की मोहलत     |     पांच महीने में 21 लाख रुपये बढ़ी शिवराज स‍िंंह चौहान की संपत्ति     |     इंदौर से चार रूट पर चलाई चार समर स्पेशल ट्रेन, फिर भी लंबी वेटिंग     |     पद्मश्री जोधइया बाई बैगा नहीं डाल सकीं वोट, उमरिया में उनके घर पर भी नहीं पहुंचा मतदान दल     |     राहुल गांधी 21 अप्रैल को सतना में करेंगे प्रचार, आसपास की दूसरी सीटों को भी साधने को कोशिश     |     मादा चीता वीरा को मुरैना से रेस्क्यू कर वापस लाया गया कूनो नेशनल पार्क     |     भोरे में हुई इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन बैठक. यूपी बिहार सहित तीन जिला के पदाधिकारी रहे मौजूद.     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374