Breaking
लोकसभा चुनाव 2024: पहले चरण की वोटिंग खत्म, बंगाल में 77.57% तो UP में 53.56 फीसदी पड़े वोट पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव में हिंसा के बीच बंपर वोटिंग, क्या है इसके पीछे की कहानी? छिंदवाड़ा में वोटिंग के बीच आपस में भिड़े कांग्रेस-भाजपा के कार्यकर्ता, जमकर चली लाठियां बस्तर में शांतिपूर्ण वोटिंग जारी, 3 बजे तक 58.14 प्रतिशत हुआ मतदान वोट डालने यूपी-बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी, चल रहीं 185 स्पेशल ट्रेनें कांग्रेस प्रत्याशी की रैली में क्या सचमुच आए शाहरुख खान? वीडियो वायरल 10 हजार का लालच और गंवा दिए 35 लाख; ऐसे ठगी के शिकार हुए अधिकारी साहब एमएस धोनी के आगे केएल राहुल को ‘घर’ में भी चैन नहीं, CSK के ‘3 फैक्टर’ बिगाड़ेंगे खेल! फायरिंग के बाद पहली बार सलमान खान बाहर दिखे, लॉरेंस बिश्नोई ने फिर धमकी दे दी! Nestle की बेबी फूड में मामले में बढ़ेगी परेशानी, FSSAI अब रिपोर्ट की करेगी जांच

नेमावर हत्याकांड को लेकर निकाली न्याय यात्रा, कांग्रेस नेताओं को राजभवन जाने से रोका

Whats App

भोपाल। देवास के नेमावर में आदिवासी परिवार के पांच सदस्यों की हत्या के मामले में परिवार की सदस्य भारती कारडे की न्याय यात्रा के पक्ष में कांग्रेस ने आज प्रदर्शन किया। भारती के साथ कांग्रेस नेता राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मिलकर उन्हें आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग करने का ज्ञापन देने के लिए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जुटे थे। यहां से जैसे ही वे रेडक्रास चौराहे तक पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। काफी देर तक पुलिस अधिकारियों के साथ बहस होती रही। इसके बाद पुलिस भारती सहित कांग्रेस नेताओं के प्रतिनिधिमंडल को राज्यपाल से मिलवाने के लिए ले गई। इसके पहले भारती से पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने मुलाकात की।

भारती ने बताया कि उनके परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जब तक हमारे परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक मेरा यह संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में आदिवासियों के साथ अत्याचार हो रहे हैं लेकिन उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। हमारी न्याय यात्रा को रोकने के भी सरकार द्वारा प्रयास किए गए। आज जब हम राज्यपाल को पूरे मामले की जांच कराने के लिए ज्ञापन देने जा रहे थे तो रास्ते में पुलिस ने रोक लिया। हम इस पूरे मामले में सीबीआई की जांच चाहते हैं। इसकी घोषणा हुई है पर अभी तक हमें कोई आदेश नहीं मिला है। आरोपितों को फांसी होना चाहिए। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि भारती न्याय की मांग को लेकर पदयात्रा कर रही है। सरकार ने आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की। ऐसी घटनाएं मध्य प्रदेश को बदनाम करती हैं। कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि आदिवासियों के साथ प्रदेश में अत्याचार किए जा रहे हैं। न्याय की मांग करने वालों की आवाज दबाई जा रही है। भारती की यात्रा को पुलिस बल के सहारे रोका गया। प्रदेश में अब किसी को अपनी बात कहने का अधिकार तक नहीं है। प्रदर्शन के बाद पुलिस द्वारा बस से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कांतिलाल भूरिया, सज्जन सिंह वर्मा, विक्रांत भूरिया, रवि जोशी, पीसी शर्मा, भारती सहित अन्य लोगों को राज्यपाल से मिलवाने के लिए ले जाया गया।

लोकसभा चुनाव 2024: पहले चरण की वोटिंग खत्म, बंगाल में 77.57% तो UP में 53.56 फीसदी पड़े वोट     |     पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव में हिंसा के बीच बंपर वोटिंग, क्या है इसके पीछे की कहानी?     |     छिंदवाड़ा में वोटिंग के बीच आपस में भिड़े कांग्रेस-भाजपा के कार्यकर्ता, जमकर चली लाठियां     |     बस्तर में शांतिपूर्ण वोटिंग जारी, 3 बजे तक 58.14 प्रतिशत हुआ मतदान     |     वोट डालने यूपी-बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी, चल रहीं 185 स्पेशल ट्रेनें     |     कांग्रेस प्रत्याशी की रैली में क्या सचमुच आए शाहरुख खान? वीडियो वायरल     |     10 हजार का लालच और गंवा दिए 35 लाख; ऐसे ठगी के शिकार हुए अधिकारी साहब     |     एमएस धोनी के आगे केएल राहुल को ‘घर’ में भी चैन नहीं, CSK के ‘3 फैक्टर’ बिगाड़ेंगे खेल!     |     फायरिंग के बाद पहली बार सलमान खान बाहर दिखे, लॉरेंस बिश्नोई ने फिर धमकी दे दी!     |     Nestle की बेबी फूड में मामले में बढ़ेगी परेशानी, FSSAI अब रिपोर्ट की करेगी जांच     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374