Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
बिहार में वोटर लिस्ट समीक्षा का 94.68% काम पूरा, 7 दिन में 41 लाख फॉर्म मिलने बाकी सीओ ऋषिका सिंह ने कांवड़ियों के पैर दबाए, कहा- ड्यूटी के साथ ये मेरा फर्ज पीएम मोदी ने नीतीश के विकास कार्यों की तारीफ की, CM ने ₹7,200 करोड़ के प्रोजेक्ट्स के लिए जताया आभार कांवड़ यात्रा में कम क्यों आ रहे श्रद्धालु? पिछले साल के मुकाबले घट गई संख्या, ये है एक बड़ी वजह छप्पर पर रखी कंघी में लिपटा था सांप, बाल संवारने को लगाया हाथ तो महिला को डसा, मौत जस्टिस वर्मा ने जांच रिपोर्ट को SC में दी चुनौती, महाभियोग प्रक्रिया की सिफारिश को भी किया चैलेंज नौसेना के बेड़े में शामिल होगा INS निस्तर, दुश्मन के मंसूबों को नाकाम करेगा साइलेंट किलर सरकार से संपर्क करिए… निमिषा प्रिया को लेकर दायर नई याचिका पर बोला सुप्रीम कोर्ट दिल्ली से लेकर बेंगलुरु तक… 80 से ज्यादा स्कूलों को मिली बम की धमकी AAP नेताओं पर जांच का शिकंजा, पूर्व सीएम आतिशी ने गुजरात उपचुनाव के नतीजों से जोड़ा

चंद्रयान-2 को लेकर बड़ा खुलासा: 2.1 KM नहीं, 335 मीटर पर टूटा था विक्रम से सम्पर्क

0 38

नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के महत्वाकांक्षी मून मिशन चंद्रयान-2 को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। लैंडर विक्रम से इसरो का संपर्क चंद्र सतह से 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर नहीं बल्कि 335 मीटर पर टूटा था। इसरो के मिशन ऑप्रेशन कॉम्पलैक्स से जारी तस्वीर से इस बात का खुलासा हुआ है। चंद्रयान-2 का लैंडर विक्रम इसरो के एक ग्राफ  में दिखाई दे रही तीन रेखाओं के बीच में स्थित लाल रेखा पर चल रहा था।

लाल रेखा इसरो द्वारा निर्धारित विक्रम का पूर्व निर्धारित पथ था। विक्रम लैंडर के आगे बढऩे के साथ ही लाल रंग की रेखा के ऊपर हरे रंग की रेखा स्पष्ट दिखाई दे रही थी। चंद्रमा की सतह से 4.2 किलोमीटर की ऊंचाई पर भी विक्रम लैंडर अपने पूर्व निर्धारित पथ से थोड़ा भटका लेकिन जल्द ही उसे सही कर दिया गया। इसके बाद जब विक्रम चंद्र सतह से 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर पहुंचा तो वह अपने पथ से भटक कर दूसरे रास्ते पर चलने लगा।

जिस समय विक्रम ने अपना निर्धारित पथ छोड़ा उस समय उसकी गति 59 मीटर प्रति सैकेंड थी। पथ भटकने के बावजूद सतह से 400 मीटर की ऊंचाई पर विक्रम लैंडर की गति लगभग उस स्तर पर पहुंच  चुकी  थी  जिस  पर  उसे  सॉफ्ट लैडिंग करनी थी। मिशन ऑप्रेशन कॉम्पलैक्स की स्क्रीन पर दिखाई दे रहे ग्राफ  में लैडिंग के लिए पूर्व निर्धारित 15 मिनट के 13वें मिनट में स्क्रीन पर एक हरे धब्बे के साथ सब कुछ रुक गया। उस समय विक्रम लैंडर चंद्रमा की सतह से 335 मीटर की ऊंचाई पर था।

कार्टोसैट-3 की लॉचिंग में हो सकती है देरी
इसरो अक्तूबर के अंत तक देश के सबसे ताकतवर निगरानी सैटेलाइट कार्टोसैट-3 की लॉङ्क्षन्चग करने वाला था, लेकिन अब ऐसी चर्चा है कि इसकी लॉचिंग एक महीने तक टल सकती है। इसरो के सूत्रों ने बताया कि इसके टलने की वजह चंद्रयान-2 मिशन में आई गड़बड़ी है। कहा जा रहा है कि अभी इसरो की एक बड़ी और महत्वपूर्ण टीम विक्रम लैंडर से संपर्क स्थापित करने में लगी है

Leave A Reply

Your email address will not be published.